आयरन की गोलियां भूल जाएंगे! खून की कमी दूर करने के लिए रामबाण हैं आयुर्वेद के ये 3 नुस्खे
Home Remedies for Anemia: आज के समय में खून की कमी (एनीमिया) एक आम समस्या बनती जा रही है जिसकी वजह गलत खानपान, कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक (सौ. फ्रीपिक)
Anemia Ayurvedic Treatment: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण महिलाओं और बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) एक आम समस्या बन गई है। कई बार महंगी दवाएं भी वो असर नहीं दिखा पातीं जो आयुर्वेद के सरल नियम कर दिखाते हैं।
सिरदर्द, कमजोरी और बार-बार चक्कर आना ये शरीर में पल रहे एनीमिया के शुरुआती संकेत हैं। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम हो जाता है तो ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। आयुर्वेद में इस स्थिति को पांडु रोग कहा गया है जिसे दवाओं के बजाय जीवनशैली में बदलाव से ठीक किया जा सकता है।
आयुर्वेदिक पंचामृत का जादू
खून की कमी दूर करने के लिए आयुर्वेद पंचामृत के समान पांच घरेलू चीजों के सेवन की सलाह देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
- रात में 2 मुनक्का और 2 अंजीर भिगोकर सुबह इनका सेवन करें।
- सुबह खाली पेट सफेद पेठे और आंवले का ताजा रस पिएं।
- तिल और गुड़ का सेवन बढ़ाएं और रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लें।
- विशेष रूप से शहद के साथ लौह भस्म का चाटना हीमोग्लोबिन को तेजी से बूस्ट करता है।
यह भी पढ़ें:- सुबह उठकर करें बस ये 3 काम, 10 दिन में बदल जाएगी आपकी पर्सनालिटी और कम होगा स्ट्रेस
सही आहार और परहेज
शरीर में आयरन सोखने की क्षमता बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, सहजन (Drumstick) और चुकंदर को थाली का हिस्सा बनाएं। फलों में अनार, खजूर, सेब और काले अंगूर का सेवन रामबाण है। दोपहर के भोजन में छाछ जरूर लें क्योंकि यह पाचन सुधार कर रक्त निर्माण में सहायता करती है।
ज्यादा हरी मिर्च, बैंगन, बहुत खट्टे फल और डिब्बाबंद (Packed) भोजन से पूरी तरह परहेज करें क्योंकि ये शरीर में पित्त बढ़ाकर रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।
लोहे के बर्तन और सूर्य स्नान
आयुर्वेद के अनुसार खाना पकाने के लिए लोहे की कड़ाही का उपयोग करना चाहिए। इससे भोजन में प्राकृतिक रूप से आयरन के कण मिल जाते हैं। इसके साथ ही सूर्य स्नान यानी सुबह की हल्की धूप लेना अनिवार्य है। यह विटामिन-D के स्तर को सुधारता है जो लाल रक्त कोशिकाओं की मजबूती और निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।
यदि आप इन तीन नियमों को सिर्फ 7 दिन तक ईमानदारी से अपनाते हैं तो शरीर में स्फूर्ति और रक्त के स्तर में स्पष्ट सुधार महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
