55 साल पुराने नवंबर ठंड के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा नागपुर, न्यूनतम तापमान 12.2°C

Nagpur Weather: नागपुर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान 12.2°C तक गिरा और नवंबर में रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई गई है। हल्की बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं।
Nagpur Weather
नागपुर में ठंड का कहर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Update: जिस वर्ष बारिश रिकॉर्ड तोड़ होती है उस वर्ष सर्दी भी अपने पूरे शबाब पर होती है। इस वर्ष तो नवंबर महीने में से ही ठंड ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 3-4 दिनों से सिटी का तापमान में लगातार नीचे आ रहा है।

सोमवार को तो सिटी का न्यूनतम तापमान 12।2 डिसे तक उतर आया। सर्दी बढ़ने के चलते लोगों ने स्वेटर, जैकेट, कंबल, रजाई निकाल लिए हैं। दिन में ठंड महसूस हो रही है। जिस तेजी से तापमान गिर रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि सर्दी अपने बीते 55 वर्ष पूर्व नवंबर महीने का सबसे कम तापमान वाला रिकॉर्ड इस बार तोड़ देगी।

वर्ष 1970 में 30 नवंबर को सिटी का न्यूनतम तापमान 8।2 डिसे दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड तो इस वर्ष इसी माह टूटने की दिशा में बढ़ रहा है। सोमवार को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 12।2 डिसे दर्ज किया जो औसत से 4।7 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिसे से नीचे आ गया है। सिटी का अधिकतम तापमान 29।2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2।7 डिग्री कम रहा।

फिर बन रहे बारिश के आसार

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 2 दिन सिटी में दोपहर या शाम के बाद हल्की बारिश या बौछारे पड़ सकती हैं। विभाग ने 11 और 12 नवंबर को सिटी में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 13 से 16 नवंबर तक आंशिक बदली यानी धूप-छांव का मौसम बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

अगर मौसम बदराया बना तो बढ़ती ठंड पर कुछ हद तक लगाम लगेगी। विभाग ने संकेत दिए है कि 16 नवंबर तक सिटी का अधिकतम तापमान 30 डिसे और न्यूनतम तापमान 23 डिसे तक बना रह सकता है।

113 वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था 6.7 डिसे

यह भी बताते चलें कि नवंबर के महीने का सर्वाधिक कूल-डे आज से 113 वर्ष पूर्व 30 नवंबर 1912 को दर्ज किया गया था। इस दिन सिटी का न्यूनतम तापमान 6।7 डिसे दर्ज हुआ था। उसके बाद 30 नवंबर 1974 का न्यूनतम तापमान 7।0 डिसे दर्ज किया गया था जो सिटी का सेकंड लोएस्ट टेम्परेचर था। इस वर्ष अभी नवंबर माह के 10 दिन ही बीते हैं और अगर मौसम के मूड में कोई अनिश्चितता नहीं आई तो ये रिकॉर्ड इस महीने टूट सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com