One Knee Proposal: आखिर शादी के लिए एक घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है प्रपोज़? जानें इसकी दिलचस्प कहानी
One Knee Proposal Tradition: आपने फिल्मों और असल जिंदगी में लोगों को एक घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते जरूर देखा होगा। जानिए इसके पीछे की रोमांटिक परंपराओं से जुड़ी दिलचस्प कहानी।
- Written By: रीता राय सागर
प्रपोज (फोटो.सोशल मीडिया)
Why do people propose on one knee: क्या आपने कभी सोचा है कि लोग एक घुटने पर नीलडाउन होकर प्रपोज़ क्यों करते हैं? आज के जमाने में इस तरह के प्रोपोजल को बेहद रोमांटिक माना जाता है। लड़कियां हमेशा ऐसे ही प्रपोजल की ख्वाहिश रखती हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रोमांटिक तरीका सगाई की अंगूठियों या वैलेंटाइन डे से शुरू नहीं हुआ था। इतिहासकारों के अनुसार, यह परंपरा सदियों पुराने रीति-रिवाजों के साथ शुरु हुई थी। जिनमें राजपरिवार, धर्म और समर्पण के काम शामिल थे।
मध्य काल में, ‘कोर्टली लव’ की धारणा ने पुरुषों को महिलाओं के प्रति प्रशंसा और समर्पण दिखाने के लिए प्रेरित किया। कला और साहित्य में अकसर प्रेमियों को अपनी प्रेमिका के सामने घुटने टेकते हुए दिखाया जाता था, जिससे घुटने टेकने और रोमांस की शुरुआत हुई।
सम्बंधित ख़बरें
जैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा
महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
प्रपोज (फोटो.सोशल मीडिया)
कहानी से मिली प्रसिद्धि
इस चलन को एक कहानी के जरिए अधिक प्रसिद्धि मिली। सरगवेन की कहानी में वे एक महिला के सामने घुटनों के बल बैठते हैं। ऐसी कहानियों ने सम्मान, आदर और समर्पण के तौर पर खुद को झुकाने वाले पुरुष की छवि को और मजबूत किया।
घुटने टेकना वफादारी की निशानी थी
बता दें कि मध्यकालीन यूरोप में, किसी लॉर्ड या राजा के प्रति वफादारी दिखाने के लिए घुटनों पर बैठना आम बात थी। बाद में यह शादी के प्रस्तावों से जुड़ गए।
घुटने टेकने का धार्मिक महत्व
कई धार्मिक परंपराओं में घुटने टेकने को लंबे समय से प्रार्थना और श्रद्धा से जोड़ा गया। इससे सगाई की अंगूठी को नाटकीय अंदाज़ में पेश करना आसान हो जाता था। समय के साथ, रिंग बॉक्स लेकर घुटने टेकने वाले व्यक्ति की छवि शादी के प्रस्ताव का एक आम प्रतीक बन गई।
विक्टोरियन युग में सगाई की रस्में
घुटने टेककर प्रपोज करने का रिवाज विक्टोरियन समय में अधिक मशहूर हुआ, तब शादी में रोमांटिक प्यार को ज्यादा अहमियत दी जाने लगी। मध्य और उच्च वर्गों के बीच शानदार ढंग से प्रपोज करने और सगाई की रस्में निभाने का चलन तेजी से बढ़ गया।
प्रपोज (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या बताता है घुटनों के बल झुककर प्रपोज करने का तरीका
- सम्मान (इसका अर्थ है आपके लिए यह मोमेंट हमेशा के लिए खास रहेगा।)
- विनम्रता (जब आप इस तरीके से किसी महिला के सामने होते हैं, तो इसका मतलब है आप खुद को आप खुद को संवेदनशील दिखा रहे हैं।)
- कमिटमेंट (इस तरीके के प्रपोजल का अर्थ है कि आप बस यूं ही नहीं पूछ रहे हैं, आप चुन उसे जीवन भर के लिए चुन रहे हैं)
