Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

Maharashtra Jain Community: जैन समुदाय के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 100 करोड़ रुपये के फंड का रास्ता साफ हो गया है। नई योजना के तहत स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 30, 2026 | 10:57 AM

जैन कम्युनिटी वेलफेयर फंड (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Jain Community News: महाराष्ट्रीयन जैन समुदाय की शैक्षणिक प्रगति और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास व वित्त महामंडल के बीच एक महत्वपूर्ण सामंजस्य करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौते के तहत महाराष्ट्र में जैन समुदाय के कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड उपलब्ध कराया जाएगा। महामंडल के अध्यक्ष ललित गांधी ने इस फैसले को समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। यह समझौता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास व वित्त महामंडल के मुख्यालय में संपन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: दोबारा नियुक्ति के नाम पर 30 हजार की रिश्वत, एसीबी ने होमगार्ड अधिकारी किया गिरफ्तार

पुणे के लिए 4.65 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना जारी, MSME को 95,500 करोड़, KCC के लिए 7,300 करोड़ का प्रावधान

भंडारा में स्कूल खुलते ही बढ़ी साइकिलों की मांग, कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल-रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, 34.87 लाख का गुटखा-पान मसाला जब्त

प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर

इस अवसर पर जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष ललित गांधी और प्रबंध निदेशक मेधना शिंदे ने हस्ताक्षर किए, वहीं राष्ट्रीय महामंडल की ओर से महाव्यवस्थापक अनिल कुमार ने संस्थान की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आभा रानी सिंह की मुख्य उपस्थिति में इस करार पत्र पर हस्ताक्षर किए, इस दौरान संदीप भंडारी, विकास आच्छा और विपिन जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उच्च शिक्षा का अवसर

इस नई नीति और समझौते के बाद जैन समुदाय के कम आय वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आगे की राह आसान होगी, उन्हें देश या विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहद सरल शतों पर और कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को पैसों की तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें :- मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल-रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, 34.87 लाख का गुटखा-पान मसाला जब्त

रोजगार के नए रास्ते

शिक्षा के साथ-साथ यह योजना समाज के युवाओं में बिजनेस संस्कृति को बढ़ावा देगी। युवा उद्यमियों को अपने नए स्टार्टअप या उद्योग-व्यवसाय को शुरू करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, बल्कि नए उद्यम स्थापित होने से रोजगार के अवसरों में भी भारी बढ़ोतरी होगी।

Maharashtra jain community 100 crore education startup fund

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.