Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक

Illegal Immigration Risks: विदेश में नौकरी के लालच में अवैध रास्तों से जाने वाले युवाओं को धोखाधड़ी, शोषण और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। लेख में ऐसे जोखिमों पर चिंता जताई गई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 30, 2026 | 08:16 AM

अवैध प्रवास, डंकी रूट, विदेश नौकरी, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Overseas Job Scam Risks: कहावत है- दूर के ढोल सुहावने। कितने ही महत्वाकांक्षी युवा सोचते हैं कि अपनी किस्मत संवारने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए उन्हें विदेश जाकर नौकरी करनी चाहिए, इस चक्कर में वह अपना भारी नुकसान कर बैठते हैं या ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं जिससे बाहर निकल पाना टेढ़ी खीर होता है।

पंजाब के युवा कनाडा व अमेरिका जाने के लिए जमीन बेचकर लाखों रुपये दलालों को देते हैं जो उन्हें डंकी रूट से विदेश ले जाने का वादा करते हैं। ऐसे युवा पासपोर्ट-वीजा जैसे वैध दस्तावेज न होने से विदेश में पकड़ लिए जाते हैं। कुछ की खराब मौसम की वजह से या तबीयत बिगड़ने से रास्ते में ही मौत हो जाती है।

विदेश में ऊंची कमाई का सपना

अमेरिका से गत वर्ष ऐसे अवैध प्रवासियों को हथकड़ी-बेड़ी डालकर अपमानजनक स्थिति में सेना के विमान से भारत वापस भेजा गया था। खाड़ी देशों में भी युवा इसलिए जाते हैं क्योंकि वहां भारत की तुलना में 4 या 5 गुना वेतन मिलता है लेकिन वहां पहुंचने पर कंपनी का मालिक उनके पासपोर्ट छीन लेता है और बंधुआ मजदूरों के समान काम लेता है।

सम्बंधित ख़बरें

पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर

Salt Astrology Tips: नमक के ये 5 उपाय जरूर अपनाएं, संकट होंगे दूर, ग्रह-दोष से मिलेगी मुक्ति

संभाजीनगर के लेमन ट्री होटल में युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा: नियम टोकने पर स्टाफ को पीटा, 9 पर केस दर्ज

नवभारत विशेष: शादी से पहले विरोध क्यों नहीं? सिया और सोनम के खौफनाक कृत्य की वजह क्या ?

उन्हें शहर से दूर किसी डॉरमिटरी में रखा जाता है। न ठीक से खाना मिलता है, न सोने की सुविधा रहती है। भारी तकलीफ में रहकर भी उन्हें इस बात की तसल्ली रहती है कि वह घर पैसा भेज रहे हैं। कभी कंपनी का मालिक कारोबार छोड़कर भाग जाए तो इन अकुशल श्रमिकों को खाने के लाले पड़ जाते हैं। उन्हें आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं होता। यदि भारतीय दूतावास ने उनकी गुहार सुनी तो उन्हें स्वदेश वापस भेजने का प्रबंध किया जाता है।

युवाओं को बनाया साइबर ठगी और मानव तस्करी का शिकार

रूस में एजेंट के मार्फत नौकरी के लिए गए युवाओं को फौज में जबरन भर्ती कर दिया गया और यूक्रेन से लड़ने भेजा गया जहां उनकी जान खतरे में पड़ गई। अब पता चला है कि थाईलैंड में बड़े वेतन की नौकरी का लालच देकर 800 भारतीयों को म्यांमार थाईलैंड सीमा के गोल्डन ट्रेंगल स्थित अज्ञात छावनी में बंधक बनाकर रखा गया। इनमें महाराष्ट्र के 25 युवकों का समावेश है।

इस अंतरराष्ट्रीय साइबर माफिया के चंगुल से इन युवाओं को छुड़ाने के लिए बोड पुलिस ने सीधे विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। बीड जिले की केज तहसील के एक 24 वर्षीय युवक को फेसबुक विज्ञापन में 70,000 रुपये वेतन का प्रलोभन दिया गया। वह 4 जून को पुणे से बैंकाक पहुंचा। वहां से उसे जबरन म्यांमार के घने जंगल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: शादी से पहले विरोध क्यों नहीं? सिया और सोनम के खौफनाक कृत्य की वजह क्या ?

उसका पासपोर्ट व दस्तावेज छीन लिए गए उसे कमरे में बंद कर ऑनलाइन धोखाधड़ी का काम करवाया गया। इनकार करने पर बुरी तरह मारा-पीटा गया व बिजली का शॉक दिया गया, यह अंतरराष्ट्रीय गिरोह ऑनलाइन ठगी व जालसाजी से लाखों डॉलर कमाता है। उस युवक ने किसी प्रकार अपनी पत्नी को फोन कर सूचना दी। तब इस मानव तस्करी का पता चला। इस तरह के मामलों से पता चलता है कि विदेश में नौकरी का लालच कितना महंगा पड़ता है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Illegal immigration donkey route foreign job risks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 08:16 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Human Trafficking Case
  • Job Recruitment
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.