-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Aishwarya Rai Beauty Secret Glowing Skin Care Routine
Aishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
- Written By: रीता राय सागर
Aishwarya Rai Skincare: 50 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या अपनी ग्लोइंग और जवां दिखने वाली त्वचा से लोगों का ध्यान खींचती हैं। जानिए उनके आसान स्किनकेयर रूटीन व मॉइश्चराइजिंग जैसी आदतों के बारे में।

ऐश्वरेया राय (फोटो.सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai Glowing Skin Secret: 50 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय किसी दीवा से कम नहीं लगती हैं। वह अपनी ग्लोइंग स्किन और सदाबहार खूबसूरती से सब को प्रभावित करती हैं। एक मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी होने के नाते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन स्किन केयर के मामले में उनका तरीका बहुत ही सिंपल और नेचुरल है।
एक इंटरव्यू में, ऐश्वर्या ने अपने डेली रूटीन के बारे में बताया, जिसमें हाइड्रेशन के साथ साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाती है। ऐश्वर्या ने बताया कि मैं भी एक आम महिला की तरह ही हूँ, हम सभी समय के साथ भागते है। इसलिए मुझे लगता है कि खुद को अच्छा दिखाने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है स्किन को हाइड्रेटेड और साफ-सुथरा रखना।
क्या है ऐश्वर्या की डेली रूटीन
ऐश्वर्या के रूटीन में सुबह और रात को हाइड्रेटिंग और डीप मॉइस्चराइजिंग शामिल है। इनआदतों को वो सिनेमा के शुरुआती दिनों से फॉलो कर रही है। उहोंने बताया कि काम हो या न हो, स्किन को मॉइश्चराइज करना मेरी आदत में है। इसके साथ ही ऐश्वर्या का मानना है कि नींद और आराम भी बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
ऐश्वरेया राय (फोटो.सोशल मीडिया)
त्वचा की सेहत और चमक बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन कितना जरूरी है?
डॉक्टर भी मानते हैं कि हाइड्रेशन त्वचा की सेहत के लिए बेसिक नीड की तरह है। त्वचा की बाहरी परत, जिसे स्ट्रैटम कॉर्नियम कहते हैं, एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और सही हाइड्रेशन इस कवच को बनाए रखता है। जब त्वचा की कोशिकाएं अच्छी तरह हाइड्रेटेड होती हैं, तो वे बेहतर तरीके से काम करती हैं, जिससे स्किन में लचीलापन आता है, झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा चमकदार दिखती है।
दूसरी ओर, डिहाइड्रेशन से त्वचा बेजान और पपड़ीदार दिखती है। ऐश्वर्या जिस इंटरनल ग्लो की बात करती हैं, वह सही हाइड्रेशन की वजह से मुमकिन हो पाता है।
त्वचा की सफाई बनाए रखने से स्किन में होने वाले बदलाव
स्किन को अच्छी तरह से साफ रखने से त्वचा पर गंदगी, ऑयल और पॉल्यूशन जमा नहीं हो पाते हैं। अगर स्किन को साफ नहीं रखा जाए, तो पोर्स बंद हो सकते हैं और को बंद कर सकते हैं और मुँहासे या डर्मेटाइटिस की समस्या हो सकती है।
स्किन मॉइश्चराइजेशन के लाभ
स्किन को सुबह-शाम मॉइस्चराइज़ करने से स्किन पर एक सुरक्षात्मक लेयर जमती है, नमी को बनाए रखने में मदद करती है। ‘स्किन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी’ में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करने से समय के साथ त्वचा के हाइड्रेशन लेवल में 35% तक सुधार हो सकता है।
ऐश्वरेया राय (फोटो.सोशल मीडिया)
बढ़ती उम्र के लिए मॉइशचराइजर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
मैच्योर स्किन के लिए, हाइलूरोनिक एसिड जैसे तत्व वाले मॉइश्चराइजर बेहतर होते हैं। हाइलूरोनिक एसिड अपने वजन से 1,000 गुना ज्यादा पानी सोखता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। दूसरी ओर, सेरामाइड्स त्वचा की लिपिड लेयर को बनाए रखता है।
इसके अलावा पेप्टाइड्स और रेटिनोइड्स जैसे एंटी-एजिंग तत्व भी लगातार इस्तेमाल करने से फायदेमंद होते हैं। ये कोलेजिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने और सेल को रिपेयर करने में मदद करते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है। लगातार मॉइस्चराइज करने से उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में अक्सर होने वाले रूखेपन और पपड़ीदार होने की समस्या से निपटा जा सकता है, जिससे स्किन अधिक यंग और ग्लोइंग दिखती है।
Aishwarya rai beauty secret glowing skin care routine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varalakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMअंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
Aug 08, 2026 | 03:29 PMआश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 03:25 PMदूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Aug 08, 2026 | 03:25 PM‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
Aug 08, 2026 | 03:25 PMरेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














