-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Who Is Chhathi Maiya And Other Special Things Related To Chhath Puja
कौन हैं छठी मैया, जानिए छठ पूजा से जुड़ी अन्य विशेष बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘छठ’ (Chhath Puja 2023) बिहार का प्रमुख त्योहार है। इस बार छठ महापर्व 17 नवंबर से शुरू हो गया है। हर साल यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि को समाप्त होता है। यह महापर्व मुख्य रूप से छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित है।
इस पर्व में व्रत करने वाले लोग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। इस छठ व्रत को सभी व्रतों में कठिन माना गया है। बेटे और परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए इस व्रत को घर की महिला रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Birthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
इस पर्व और व्रत को लेकर यह भी मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से छठी मैया के व्रत को करता है उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान सूर्य देव और छठी मैया पूरा करते हैं। बहुत से लोग इस व्रत और पर्व से अनजान हैं, इसलिए आज हम छठ महापर्व से जुड़ी 10 बातें आपको बताएंगे। आइए जानें छठ महापर्व से जुड़ी 10 बातें-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व 4 दिनों का होता है, जिसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है और दूसरे दिन खरना के भोजन में रसियाव यानी गुड़ वाली खीर व रोटी ग्रहण करने के साथ व्रत शुरू होता है। भोर अर्घ्य के बाद छठ व्रत का पारण होता है।
4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में सूर्य देव, उनकी पत्नी उषा और प्रत्यूषा, सूर्य देव की बहन छठी मैया की पूजा होती है। मान्यता है कि, सूर्य भगवान को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने से मनुष्य का मान सम्मान बढ़ता है और जीवन में तरक्की मिलती है।
ज्योतिष-शास्त्रों के अनुसार, छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। संसार की रचना के वक्त प्रकृति को 6 भाग में बांटा गया था, जिसके छठवें अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी के रूप में जाना गया और इसी छठे अंश को ही छठी मैया के रूप में पूजा गया। छठी मैया को ब्रह्म देव की मानस पुत्री भी कहा जाता है।
शास्त्रों में सूर्योदय के सूर्य के पूजन का विधान बताया गया है, लेकिन छठ पूजा में डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को लेकर यह मान्यता है कि जो डूब गया है उसका उदय होना निश्चित है।
महाभारत में माता कुंती के पुत्र को सूर्य पुत्र कहा गया है साथ ही माता कुंती को सूर्य उपासना के बाद ही शक्तिशाली पुत्र कर्ण की प्राप्ति हुई थी। सूर्य पुत्र होने के कारण कर्ण अपने पिता भगवान सूर्य की उपासना करते थे। पौराणिक कथा के अनुसार कर्ण रोजाना पानी में खड़े होकर सुर्य को अर्घ्य दिया करते थे। कर्ण की श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर सूर्य देव ने उन्हें महान योद्धा होने का आशीर्वाद दिया था।
छठ पूजा में ‘नहाय-खाय’ क्या है
व्रत के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है, इस दिन नमक का सेवन वर्जित रहता है। नहाय खाय के लिए बनने वाले कद्दू भात को नहा धो कर शुद्ध एवं नए कपड़े पहन कर लौकी की सब्जी और चावल को नए चूल्हे में बनाकर पूजन के बाद खाया जाता है।
छठ में खरना क्या है
छठ के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है, इस दिन सूर्य के डूबने के बाद दूध, गुड़ और चावल से रसिया और रोटी बनाया जाता है। रसिया और रोटी का भोग लगाकर पूजा किया जाता है और इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती व्रत रखना प्रारंभ करते हैं।
छठ में संध्या अर्घ्य में क्या होता है
शास्त्रों में छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, इस अर्घ्य के दौरान सूर्य देव अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ होते हैं। मान्यता है कि प्रत्यूषा को अर्घ्य देने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। छठ के दिन प्रसाद के लिए ठेकुआ बनाया जाता है और अर्घ्य के दौरान सूप में छठी मैया के प्रिय फल और सब्जी को रखकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है।
उदीयमान सूर्य को दिया जाता है अर्घ्य
छठ के दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भोर में उगते वक्त सूर्य देव अपनी पत्नी उषा के साथ होते हैं। उषा को अर्घ्य देने को लेकर मान्यता है कि परिवार की खुशहाली बनी रहती है और वंश वृद्धि का वरदान मिलता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का पूजन व्रत संपन्न होता है।
छठ पूजा में कैसे करें पारण
छठ पूजा के पारण में व्रत खोलने के लिए पूजा में चढ़ाया हुआ प्रसाद जैसे ठेकुआ और फल खाया जाता है। फिर कच्चा दूध पीकर व्रत खोला जाता है। प्रसाद खाकर ही पारण किया जाता है और इससे ही व्रत को संपन्न माना जाता है।
Who is chhathi maiya and other special things related to chhath puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Jun 22, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM










