वर्किंग वुमन के लिए ख़ास डाइट प्लान, क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह, जानिए और आज़मा कर देखिए
घर परिवार और ऑफिस के बीच सामंजस्य बिठाने के क्रम में महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में कुछ ख़ास डाइट प्लान को आज़मा कर महिलाएं सेहतमंद रह सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
डाइट टिप्स,(सौ.सोशल मीडिया)
Working Women Diet: आजकल स्वस्थ रहना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में घर से लेकर ऑफिस तक, महिलाएं हर काम को परफेक्ट तरीके से पूरा करने में लगी रहती है। लेकिन जब बात उनकी अपनी सेहत की हो तो वह लापरवाही बरतने लगती है।
खासकर, जो महिलाएं जॉब करती हैं, उन्हें अपनी डाइट और फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। सही डाइट न लेने के चलते महिलाओं में कमजोरी और थकान जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं।
ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे आसान से हेल्थ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें रोज आजमाया जाएं तो महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रह सकती है और साथ ही हमेशा हेल्दी और ऊर्जावान भी बनी रहेगी। आइए जानते है इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
अमरावती में भीषण गर्मी का अलर्ट: दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें, आयुक्त वर्षा लड्डा की खास अपील
सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Summer Drinks: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक
नाश्ते में ज्यादा लें फाइबर फूड
डायटिशियन के अनुसार, कामकाजी महिलाओं को स्वस्थ रहना है और लगातार बैठने का ऑफिस वर्क करती है तो ऐसी महिलाओं को अपनी सुबह की डाइट या नाश्ते में फाइबर फूड ज्यादा लेना चाहिए। ऐसा करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा। भूख का भी कम अहसास होगा और आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगी।
एक्सपर्ट कहती हैं कि महिलाएं सुबह 8 से 10 बजे के बीच अपना ब्रेकफास्ट कर लें। नाश्ते में आप 2 उबले हुए अंडे या आमलेट, 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड या ओट्स का पराठा, 1 कप दूध और सेब-केले का जूस पी सकती हैं। नाश्ते के बाद सुबह 11 से 12 बजे के बीच आप सेब, केला, अंगूर या थोड़ा मूंगफली या बादाम खा सकती हैं।
लंच में शामिल करें ये चीजें
दोपहर में लगभग 1 बजे लंच करने का शेड्यूल बनाएं। दोपहर के खाने में आप थोड़े से चावल, 4-5 रोटी, 1 कटोरी मिक्स वेज, दही, सलाद खा सकती हैं। शाम के समय हल्के स्नैक्स जरूर शामिल करें। एक कप चाय या कॉफी के साथ नट्स खा सकती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
डिनर का रखें ध्यान
एक्सपर्ट कहती हैं कि रात 8 से 9 बजे के अंदर अपना डिनर कर लें। रात का खाना आप थोड़ा लाइट रख सकती हैं। मूंग या अरहर की दाल के साथ चावल खा सकती हैं। आप चाहें तो सिर्फ खिचड़ी को भी डाइट में शामिल करें।
खाने के आधे घंटे के बाद एक गिलास जायफल के साथ दूध पीना न भूलें। जायफल वाला दूध पीने से नींद अच्छी आती है और स्ट्रेस का असर कम होता है।
इसके अलावा, रोजाना सुबह करीब आधे घंटे तक एक्सरसाइज जरूर करें। इससे मेटाबॉलिज़्म तेज होता है, जिससे खाना पचने में दिक्कत नहीं होती है। वर्कआउट करने फैट भी बर्न होती है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
वर्किंग वुमन अक्सर ज्यादा पानी पीना भूल जाती है। रोज कम से कम 2 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकती हैं। काम के दौरान बीच-बीच में पानी लेते रहना चाहिए। 8-10 गिलास पानी पीकर आप खुद को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रख सकती हैं।
