Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्व रेड क्रॉस दिवस कब मनाया जाता है? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व

आज 8 मई को समूचे विश्व में 'विश्व रेड क्रॉस दिवस' मनाया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें, विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 08, 2025 | 05:00 AM

विश्व रेड क्रॉस (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Red Cross Day 2025: आज 8 मई को समूचे विश्व में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें, विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेड क्रॉस एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आपदा, युद्ध, महामारी या किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य रेड क्रॉस संस्था और इसके कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना है।

आपको बता दें, विश्व रेड क्रॉस के संस्थापक और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते है विश्व रेड क्रॉस से जुड़े महत्वपूर्ण एवं रोचक बाते –

क्या है? रेड क्रॉस

सम्बंधित ख़बरें

World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें

Hormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुल्तानी मिट्टी के ये 3 फेस पैक चेहरे पर लाएंगे जबरदस्त निखार, बस जान लें लगाने का सही तरीका

ईरान ने अमेरिका का ‘टैंक किलर’ A-10 Warthog किया ढेर, रडार लॉक और हमले का खौफनाक VIDEO आया सामने

आपको बता दें, रेड क्रॉस एक गैर-सरकारी, मानवतावादी संगठन है जो युद्ध, आपदा, महामारी, भुखमरी, और अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है। यह संस्था किसी भी जाति, धर्म, रंग या राष्ट्रीयता से परे जाकर सभी की मदद करती है।

कैसे हुई विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाने की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने की शुरुआत 1948 में की गई थी, ताकि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट की स्मृति में हर वर्ष उनके जन्मदिवस 8 मई को इस दिन को समर्पित किया जा सके।

हेनरी डुनेंट, जिन्होंने 1859 में इटली के सोलफेरिनो युद्ध की वीभत्सता को देखकर यह अनुभव किया कि घायल सैनिकों को तटस्थ मानवीय सहायता की आवश्यकता है, उन्होंने स्वैच्छिक राहत संगठनों की आवश्यकता पर बल दिया।

उनके इस दृष्टिकोण के फलस्वरूप ही 1863 में रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) की स्थापना हुई और आगे चलकर जिनेवा कन्वेंशन को भी अपनाया गया।

आज, उनकी प्रेरणा से 192 देशों में राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट समितियाँ कार्यरत हैं, जिससे यह आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय नेटवर्क बन चुका है।

क्या है विश्व रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य

युद्ध या आपदा में घायल व पीड़ित लोगों की सहायता।

रेड क्रॉस के सिद्धांतों – मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वेच्छा, एकता और सार्वभौमिकता – का प्रचार।

रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहना स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान को बढ़ावा देना।

जरूरतमंदों के लिए सेवा और सहानुभूति की भावना को प्रोत्साहित करना।

क्या है इस साल विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस की थीम

विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 2025 की आधिकारिक थीम है: “मानवता को जीवित रखना” (Keeping Humanity Alive)।

यह विषय उन लाखों रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो हर उस स्थान पर राहत पहुँचाते हैं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

चाहे युद्ध क्षेत्र हों, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाके, या शरणार्थी शिविर – ये स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के करुणा और तटस्थता के साथ मानवता की सेवा करते हैं।

What is the purpose of world red cross day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.