Choremance: कैफे डेट हुई पुरानी! युवाओं के बीच बदल रहा है अब डेटिंग का अंदाज, क्या आपने ट्राई किया?
Choremance Trend: बदलते समय के साथ युवाओं के बीच डेटिंग का अंदाज भी तेजी से बदल रहा है। अब महंगे कैफे और रेस्टोरेंट की जगह Choremance ट्रेंड जेन जी के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
किराना शॉपिंग करते हुए साथ समय बिताता कपल (सौ. एआई)
New Dating Trend 2026: बदलते दौर के साथ प्यार जताने के तरीके भी बदल रहे हैं। अब कपल्स को कैंडल लाइट डिनर या महंगे सिनेमा हॉल से ज्यादा सुकून साथ मिलकर किराने का सामान खरीदने या घर की सफाई करने में मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Choremance ट्रेंड आज की पीढ़ी की पहली पसंद बन गया है।
डेटिंग का नाम सुनते ही दिमाग में अक्सर महंगे कैफे, सजे-धजे रेस्टोरेंट या लॉन्ग ड्राइव की तस्वीरें आती हैं। लेकिन साल 2026 की डेटिंग डिक्शनरी में एक नया शब्द जुड़ गया है Choremance (कोरमैंस)। यह शब्द Chores (घर के काम) और रोमांस को मिलाकर बना है।
युवाओं के बीच अब फैंसी डेट्स का क्रेज कम हो रहा है और वे क्वालिटी टाइम बिताने के लिए घरेलू कामों का सहारा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यह ट्रेंड इतना लोकप्रिय हो रहा है और यह आपके रिश्ते को कैसे मजबूत बना सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
क्या है Choremance
आसान शब्दों में कहें तो कोरमैंस का मतलब है रोजमर्रा के उबाऊ कामों को एक साथ मिलकर करना और उन्हें एक डेट का रूप देना। इसमें साथ मिलकर सुपरमार्केट से राशन लाना, बिजली का बिल भरना, कार की सर्विसिंग कराना या घर के गार्डन की सफाई करना शामिल है। कपल्स अब इन कामों को बोझ समझने के बजाय एक-दूसरे के साथ जुड़ने का मौका मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Summer Skin Care: गर्मी में धूप से हो जाता है चेहरे का बुरा हाल? इन स्किन केयर टिप्स से वापस लाएं ग्लो
क्या है वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि इस ट्रेंड के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला लगातार बढ़ती महंगाई ने डेटिंग को काफी महंगा बना दिया है। दूसरा आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कपल्स के पास अलग से डेट पर जाने का समय नहीं होता। ऐसे में कोरमैंस उन्हें अपने जरूरी काम निपटाने के साथ-साथ पार्टनर के साथ वक्त बिताने की सहूलियत देता है।
रिश्ते के लिए क्यों है फायदेमंद
- Choremance केवल समय बचाने का जरिया नहीं है बल्कि यह आपसी समझ भी बढ़ाता है।
- साथ मिलकर काम करने से पार्टनर के बीच टीम वर्क की भावना पैदा होती है।
- किसी महंगे रेस्टोरेंट के बजाय किराने की दुकान पर मोलभाव करते समय आप पार्टनर के व्यावहारिक रूप को बेहतर समझ पाते हैं।
- जब घर के काम मिलकर खत्म होते हैं तो दोनों को मानसिक सुकून मिलता है जिससे झगड़े कम होते हैं।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो अगली बार सब्जी खरीदने अकेले न जाएं। ‘कोरमैंस’ अपनाएं और देखें कि कैसे धनिया-मिर्ची खरीदते हुए भी आपकी लव स्टोरी में नया तड़का लगता है।
