- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Are The Characteristics Of A Happy Family
जिन परिवारों में होती हैं ये 5 खूबियां, उस परिवार के बच्चों का भविष्य सफल मानिए
Family Tips: एक खुशहाल और सक्सेसफुल परिवार वही होता है, जहां फैमिली के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ प्यार और अंडरस्टैंडिंग के साथ रहकर एक-दूसरे का सहारा बनकर बड़े से बड़े मुश्किलों का सामना करते है।
- Written By: सीमा कुमारी

क्या हैं हैप्पी फैमिली की खासियतें (सौ.सोशल मीडिया)
Happy Family Tips:हर इंसान के लिए परिवार बड़ा महत्व रखता हैं। परिवार से किसी व्यक्ति को पहचान मिलता है और परिवार से ही हर किसी को सब कुछ सीखने को मिलता हैं। अगर परिवार में अंडरस्टैंडिंग अच्छी है तो बड़ी से बड़ी मुसीबत भी आसानी से पार की जा सकती हैं। लेकिन अगर परिवार का माहौल सही नहीं है, तो धन- दौलत भरे रहने के बाद भी परिवार का कोई भी सदस्य खुश नहीं रहता है और सफलता भी बड़ी मुश्किल से ही मिलती हैं।
आपको बता दें, एक हैप्पी फैमिली में अक्सर कुछ छोटी-छोटी बातें देखने को मिलती हैं, जो रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं। ऐसे परिवार के बच्चे भी अपने जीवन में सफल होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…
क्या हैं हैप्पी फैमिली की खासियतें
-
साथ में समय बिताना
आपको बता दें, हैप्पी फैमिली की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि माता-पिता अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। बच्चों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने से सुरक्षा और प्यार का एहसास होता हैं। यह उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी हैं। ऐसे में जब सभी परिवार के सदस्य साथ में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो रिश्ता मजबूत होता है और वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं।
-
शेयरिंग और सहयोग की भावना
बताया जाता है हैप्पी फैमिली में शेयरिंग का भी बड़ा महत्व होता हैं। परिवार के सदस्य अपनी खुशियां, परेशानियां और छोटी-बड़ी बातें एक-दूसरे से साझा यानी बताते हैं। इससे न केवल बच्चों में आत्मनिर्भरता और सहनशीलता की भावना बढ़ती है, बल्कि वे यह भी सीखते हैं कि दूसरों की मदद करना और इमोशन साझा करना कितना जरूरी हैं।
-
खुलकर बातचीत करते
एक खुशहाल परिवार में कॉम्यूनिकेशन का विशेष महत्व होता है। माता-पिता बच्चों से खुलकर बातचीत करते हैं, जिससे बच्चे बिना डर या संकोच के अपनी बात कह पाते हैं। कॉम्यूनिकेशन से परिवार में एक-दूसरे की सोच और इमोशन को समझने में मदद मिलती है, जिससे परिवार का वातावरण हैप्पी और पॉजिटिव बना रहता हैं।
यह भी पढ़ें:अरबी के पत्ते में छुपा है सेहत का खज़ाना, है जानिए किन मामलों के लिए है महाऔषधि
सम्बंधित ख़बरें
Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने के हैं शौकीन? जानें किन लोगों को इससे बना लेनी चाहिए दूरी
Skin Care: सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी! गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Phalsa Benefits: गर्मियों का असली दुश्मन है ये छोटा सा फल, फायदे जानकर आज ही शुरू कर देंगे खाना
Liver Detox: क्या आपका लिवर हो रहा है कमजोर? ये 5 आसान उपाय करेंगे नेचुरल डिटॉक्स
-
एक-दूसरे की मदद करना
एक खुशहाल और सक्सेसफुल फैमिली में मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने की भावना होती हैं। बच्चे यह महसूस करते हैं कि चाहे कोई भी समस्या हो, उनके माता-पिता और परिवार उनके साथ हैं। यह उन्हें आत्मविश्वास और साहस देता है, जिससे वे जीवन में बेहतर तरक्की कर पाते हैं।
-
बदलाव को स्वीकार करना
अगर आप अपनी फैमिली को हैप्पी फैमिली बनाना चाह रहे हैं तो जरूरी है कि आप चेंजेज को एक्सेप्ट करें। जिस घर के बड़े इन चीजों को समझने लगते हैं और समय के साथ अपनी सोच को बदलते रहते हैं, उस घर में एक साथ कई जेनरेशन खुशी से रहती है। लेकिन जिस घर में चेंजेज को एक्सेप्ट नहीं किया जाता है उस घर में बात बात में विवाद होता रहता है।
What are the characteristics of a happy family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














