- Hindi News »
- Lifestyle »
- Want To Make Life Successful So Read This 5 Special Things Told By Acharya Chanakya
जीवन को सफल बनाना चाहते है? तो ये पढ़िए आचार्य चाणक्य ने बताई 5 खास बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Social Midea)
नई दिल्ली: एक उत्तम जीवन जीने के लिए योग्य और महत्वपूर्ण ज्ञान आवश्यक है। यदि हम जीवन से जुड़ें कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान से वंचित है, तो हमारा जीवन जीने का तरीका हमेशा समस्या भरा रहेगा। इसके उल्टा जब हम ज्ञान अर्जित करते है तो हम चीजों को समझने में काबिल बनते है जिससे हमें जीवन जीने में आसानी होती है, इसलिए आचार्य चाणक्य ने बताया हुआ नीतिशास्त्र व्यक्ति को जीवन में हर मुश्किलों को पार कर आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते है आचार्य चाणक्य ने जीवन को लेकर बताई हुई कुछ खास महत्वपूर्ण बातों के बारे में..
1. दूसरों के अनुभव से सीखें
उन्होंने जीवन को आसान बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जीवन को लेकर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं, जो कभी भी ठोकर खाए बगैर कुछ सीखते ही नहीं। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो दूसरों के अनुभव और ज्ञान से सीखते हुए आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोगों को ही जल्दी सफलता मिलती है। इसलिए व्यक्ति को खुद गड्ढे में गिरने की बजाय दूसरों को देखकर जिंदगी के सबक सीखना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने इस तरह के कई बातें बताई हैं जो जीवन में बहुत काम आएंगी, जो हमें एक बेहतर जीवन जीने में मदद करेगी।
2. कर्म साथ चलते है
इसके अलावा आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जिस तरह गाय का एक बछड़ा सैकड़ों गायों के झुंड में भी अपनी मां को पहचानते हुए उसके के पीछे चलता है, उसी तरह किसी व्यक्ति का द्वारा किया गया अच्छा और बुरा कर्म भी उसके पीछे चलता है। इसलिए हमेशा ऐसा कार्य ही करें जिससे सबका भला हो। यह आपके साथ और आप न रहते हुए आपके याद में पीछे छूट जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार
आंखें चुराना या जरूरत से ज्यादा सफाई देना? जानें वे 7 लक्षण जो खोल देते हैं हर झूठ की पोल!
Chanakya Niti: पुरुषों की अहमियत कम होने के ये हैं 6 बड़े कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
3. ईमानदारी से मेहनत करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति ईमानदारी से मेहनत करते हैं, वो कभी गरीब नहीं हो सकते। वहीं जो लोग ईश्वर का ध्यान कर कार्य आरंभ करता है उससे कोई पाप नहीं हो सकता, क्योंकि ये पूरी तरह से सचेत होते हैं। इस तरह सजगता के साथ जीवन में कार्य करें, ऐसा करने से आपके हाथों से ग़लत कार्य नहीं होंगे।
4. शरीर नहीं मिलता दोबारा
इतना ही नहीं बल्कि आचार्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में जल्द से जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहता है तो उसे हमेशा वहीं कार्य करना चाहिए, जिसमें वह पूरी तरह से निपुण हो। आचार्य कहते हैं कि जीवन सबसे अनमोल होता है। लोगों को दौलत, दोस्त, पत्नी और राज्य दोबारा हासिल हो सकता है, लेकिन ये शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता, इसलिए जितना संभव हो, इसका सदुपयोग करना चाहिए। अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए।
5. संगत का असर
इन सब बातों के आलावा और एक महत्वपूर्ण बात आचार्य चाणक्य ने बताई है, उनके अनुसार, जीवन में संगत का असर बहुत पड़ता है। जिस तरह सोने के साथ मिलकर चांदी भी सोने जैसी दिखने लगती है, उसी तरह व्यक्ति के जीवन में संगत का भी असर होता है। अगर संगत बुरी है तो आपके जीवन में उसका बुरा प्रभाव पड़ेगा वही अगर संगत ठीक है तो आप अपने जीवन में प्रगति की और बढ़ते जायेंगे।
Want to make life successful so read this 5 special things told by acharya chanakya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMजनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














