- Hindi News »
- Lifestyle »
- Walnut Vs Almond Which Nuts Are Good For Cholesterol And Blood Pressure
Walnut vs Almond: बादाम या अखरोट? जानिए कौन है असली सुपरफूड और किससे हो सकता है नुकसान
- Written By: रीता राय सागर
Benefits Of Walnut vs Almond: दिमाग को मजबूत बनाने और फोकस बढ़ाने के लिए नट्स खाने की सलाह दी जाती है। ये दोनों ही नट्स प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। आज जानेंगे कौन है बेस्ट।

बादाम या अखरोट (फोटो. पिंटरेस्ट)
Walnut or Almond: ड्राई फ्रूट्स हमारे रोजाना के खाने में एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। इन्हें हम सुबह के नाश्ते में, दूध के साथ या कभी-कभी भूख लगने पर भी खा लेते हैं। हमारा दिमाग हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। न्यूरॉन्स की मदद से दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल करता है।
इसके पोषण के लिए नटस बेहद फायदेमंद होते हैं। वैसे तो दोनों ही नट्स प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, लेकिन इनकी संरचना में अंतर होता है। बता दें कि अखरोट में जरूरी फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिमाग के लिए बहुत अच्छे हैं। अखरोट में विटामिन ई की मात्रा कम होती है, जब कि बादाम में प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है और ये दिमाग की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।
अखरोट के फायदे (Benefit Of Walnut)
अखरोट में स्वस्थ पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में SCLR फेज-2 अंतिम चरण में, BKC से चेंबूर का सफर होगा 35 मिनट तेज
मुंबई लोकल यात्रियों को राहत, रेलवे ने वड़ा-पाव और समोसे की बढ़ी कीमतें वापस लीं
Mira Bhayandar Drain Cleaning Work: मानसून से पहले मीरा-भाईंदर में अधूरी नाला सफाई, जलभराव बढ़ने की आशंका
Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
अखरोट प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड है, जो हमारे ब्रेन की फंक्शनिंग में मदद करता है। अखरोट के सेवन से मेमोरी शार्प होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में उपयोगी है।
बादाम के फायदे (Benefit Of Almond)
बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। ये वसा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं। इसके अलावा, बादाम विटामिन ई का अच्छा सोर्स है। आसान भाषा में समझें, तो बादाम में कैलोरी और फैट कम होती है। बादाम में मौजूद मैग्नीशियम न्यूरोट्रांसमीटर गतिविधि के लिए अच्छा होता है। इससे मेमोरी और कॉन्सनट्रेशन पावर बढ़ती है। बादाम में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। बादाम में राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) और एल-कार्निटाइन होता है, इससे अल्जाइमर में मदद मिलती है।
बादाम या अखरोट (फोटो. सोशल मीडिया)
नटस खाने के तरीके
-
बादाम (Almonds)
बादाम को रात भर यानी लगभग 8 घंटे तक भिगोने के बाद ही खाना चाहिए। जब बादाम को भिगोया जाता है, तो इसकी ऊपर की परत नर्म हो जाती है और इसका असली पोषण शरीर में अच्छे से पहुंचता है। भीगे हुए बादाम से विटामिन ई पूरी तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और दिमाग तेज होता है। साथ ही भिगोए हुए बादाम को पचना आसान होता है।
-
अखरोट (Walnut)
अखरोट को 6 घंटे भिगोने के बाद खाना सबसे सही रहता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल को मजबूत बनाता है और याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। रोज़ सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर को जरूरी फैट्स मिलते हैं जो शरीर को अंदर से ऊर्जा देते हैं।
बादाम (फोटो. सोशल मीडिया)
कितनी मात्रा में खाना फायदेमंद (Walnut vs Almond)
एक स्वस्थ व्यस्क को रोजाना 15-20 बादाम की गिरि और 5 से 7 अखरोट खाने चाहिए। ये दोनों ही नट्स कैलोरी से भरपूर होते हैं, लेकिन पेट को काफी देर तक भरा हुआ रखते हैं। इसलिए भूख मिटाने के लिए ये सुबह या शाम के नाश्ते के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें- Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
क्या बादाम और अखरोट के छिलकों में होता है जहर
लोगों का मानना है कि अखरोट और बादाम के छिलके में विषैले पदार्थ होता है। इसे बच्चों को खाने से बचना चाहिए। लेकिन यह सच नहीं है। एक्सपर्ट बताते हैं कि छिलकों में जहर नहीं बल्कि एक यौगिक होता है। जिसे फाइटिक एसिड कहा जाता है, जो बादाम और अखरोट को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाते है। लेकिन यह इंसान के लिए जहर की तरह काम नहीं करता है। यह केवल इन नट्स को प्रोटेक्ट करते हैं।
Walnut vs almond which nuts are good for cholesterol and blood pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Walnut vs Almond: बादाम या अखरोट? जानिए कौन है असली सुपरफूड और किससे हो सकता है नुकसान
May 28, 2026 | 01:32 PMगौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PMछत्रपति संभाजीनगर: जिन्सी में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 131 गोवंश मुक्त; 8 आरोपियों पर 4 केस, मकोका कार्रवाई
May 28, 2026 | 01:26 PMमुंबई में SCLR फेज-2 अंतिम चरण में, BKC से चेंबूर का सफर होगा 35 मिनट तेज
May 28, 2026 | 01:23 PMधुले में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अभियान, 18.52 लाख मतदाताओं का होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन
May 28, 2026 | 01:22 PMबेसा सरकारी छात्रावास मामला: नागपुर में MBA छात्रा को मिली राहत, निष्कासन आदेश पर रोक
May 28, 2026 | 01:20 PMकौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
May 28, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM













