-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Pradosh Vrat Of Falgun Month Know How To Worship Bholenath
आज है फाल्गुन महीने की ‘प्रदोष व्रत’, जानें कैसे करें भोलेनाथ की पूजा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
फाल्गुन महीने की ‘प्रदोष व्रत'(Pradosh Vrat) 28 फरवरी दिन सोमवार को है। इस दिन देवों के देव महादेव का पूजन और व्रत किया जाता है। इस दिन शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है। महादेव के भक्त इस दिन विधि-विधान से पूजन कर उनकी आराधना में लीन हो जाते है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन पवित्र मन से भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भोलेनाथ (Bholenath) की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।
सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का होता है। ऐसे में सोमवार के दिन प्रदोष व्रत के पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। आइए जानें फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त एवं महत्व
सम्बंधित ख़बरें
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
Lord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
शुभ- मुहर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 28 फरवरी दिन सोमवार को प्रात: 05 बजकर 42 मिनट पर हो रहा है। यह तिथि अगले दिन 01 मार्च को तड़के 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उसके बाद से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।
उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत 28 फरवरी को रखा जाएगा. इस दिन ही महादेव की पूजा शाम के समय में होगी । प्रदोष व्रत के दिन शाम में पूजा मुहूर्त होती है, लेकिन लोग दिन में भी पूजा करते है।
28 फरवरी को प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक है। इस दिन आपको करीब ढाई घंटे का समय भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए मिलेगा ।
फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग में है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 07 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जो अगले दिन 01 मार्च को प्रात: 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, यह प्रदोष व्रत आपके कार्यों को सफल करेगा
पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- अगर संभव है तो व्रत करें।
- भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।
- इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
- भगवान शिव की आरती करें।
- इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
Today is pradosh vrat of falgun month know how to worship bholenath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














