-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Kalashtami Of Paush Month Know The Right Date And Its Glory
आज है पौष महीने की ‘कालाष्टमी’? जानें सही डेट और इसकी महिमा
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
भगवान भैरव को समर्पित’कालाष्टमी’का पावन पर्व इस साल 27 दिसंबर, दिन सोमवार को है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ‘कालाष्टमी’ का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान भैरव शंकर भगवान के अवतार हैं। कालाष्टमी को भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विधि- विधान से भैरव भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान भैरव की पूजा करने से भय से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कालाष्टमी की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि
शुभ- मुहूर्त
कालाष्टमी या भैरवाष्टमी का पूजन पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाएगा। पंचांग गणना के अनुसार अष्टमी की तिथि 26 दिसंबर को रात्रि 08 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। जो कि 27 दिसंबर को शाम 07 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि और प्रदोष काल 27 दिसंबर को पड़ने के कारण अष्टमी तिथि इसी दिन मान्य होगी। कालाष्टमी का पूजन भी 27 दिसंबर, दिन सोमवार को किया जाएगा। कालभैरव का पूजन प्रदोष काल में करना सबसे लाभदायक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Paush Purnima 2026: आज है साल की पहली पूर्णिमा, स्नान-दान से मिलेंगे सुख-समृद्धि और शांति
पौष पूर्णिमा 2026: 3 जनवरी को करें नवग्रहों की शांति के 10 महाउपाय, सभी दु:ख होंगे दूर
शुक्रवार से पौष का महीना शुरू, इस माह बिल्कुल न करें ये गलतियां
दिसंबर में इस दिन से शुरू पौष माह, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं?
पूजा- विधि
- इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत रखें।
- घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
- इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए घर में रहकर ही भगवान भैरव की पूजा- अर्चना करें।
- इस दिन भगवान शंकर की भी विधि- विधान से पूजा- अर्चना करें।
- भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और गणेश भगवान की पूजा- अर्चना भी करें।
- आरती करें और भगवान को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
महत्व
इस पावन दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। कालाष्टमी के दिन व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। भैरव बाबा की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा मिल जाता है।
Today is kalashtami of paush month know the right date and its glory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आप पूरी तरह एक्सपोज हो गए…पेपर लीक पर स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लताड़ा, दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
Jul 28, 2026 | 03:43 PMजंतर-मंतर पर लोगों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद पर एक्शन से भड़का उद्धव गुट
Jul 28, 2026 | 03:43 PMयोगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
Jul 28, 2026 | 03:42 PMमुंबई के रिगल जंक्शन का होगा कायापलट, 45 करोड़ से बनेगा पहला ओपन-एयर आर्ट म्यूजियम
Jul 28, 2026 | 03:36 PM‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का
Jul 28, 2026 | 03:35 PMYavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Jul 28, 2026 | 03:29 PMनागपुर जिला अस्पताल: 300 बेड क्षमता के साथ जल्द शुरू होगा विदर्भ का पहला बहु-पैथी सेंटर
Jul 28, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














