क्या आपकी आंखों में भी रहता है भारीपन? आजमाएं ये मैजिकल टिप्स, मोबाइल चलाने के बाद भी नहीं थकेंगी आंखें
Digital Eye Strain Remedies: आजकल लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या स्क्रीन देखने की वजह से कई लोगों को आंखों में भारीपन, जलन और थकान की समस्या होने लगती है। कुछ आसान टिप्स से आंखों को आराम दे सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
मोबाइल इस्तेमाल करते समय आंखों में थकान महसूस करती महिला (सौ.फ्रीपिक)
Eye Strain Relief Tips: आजकल लोग सबसे पहले उठते ही अपने फोबाइल को चेक करते हैं और रात का अंत भी मोबाइल की स्क्रीन को देखकर ही होता है। यह डिजिटल रोशनी सिर्फ आपके आंखों को ही नहीं थका रही है बल्कि अनिद्रा और मानसिक तनाव का भी कारण बन रही है। जो एक बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
आधुनिक युग में हमारा हर काम कंप्यूटर और मोबाइल पर टिका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह निर्भरता आपकी आंखों के लिए कितनी घातक साबित हो रही है। घंटों स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से न केवल आंखों में जलन और सूखापन होता है बल्कि इसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य और पाचन तंत्र पर भी पड़ता है।
डिजिटल थकान
रात के समय शरीर में कफ की प्राकृतिक वृद्धि होती है जो गहरी नींद के लिए जरूरी है। लेकिन जब हम देर रात तक मोबाइल की नीली रोशनी के संपर्क में रहते हैं तो यह कफ और पित्त के संतुलन को बिगाड़ देती है। इससे मस्तिष्क में नींद लाने वाले मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है जिससे अनिद्रा और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
आंखों का पाचन से है नाता
बहुत कम लोग जानते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करती है। लगातार स्क्रीन देखने से होने वाला मानसिक तनाव पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता तो आंखों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता जिससे नजर धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।
यह भी पढ़ें:- Breakup Haircut: ब्रेकअप के बाद क्यों बदल जाता है महिलाओं का लुक? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजिकल
आंखों को बचाने के सरल उपाय
- स्क्रीन पर काम करते समय हम पलकें झपकाना भूल जाते हैं। कोशिश करें कि हर 20 मिनट में आंखों को आराम दें और जानबूझकर पलकें झपकाएं। इससे आंखों की नमी बनी रहती है।
- आयुर्वेद में त्रिफला को आंखों के लिए अमृत माना गया है। रात को त्रिफला चूर्ण पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर आंखों को धोएं। यह आंखों की जलन और तनाव को जड़ से खत्म करता है।
- आंखों के चारों ओर शुद्ध देसी घी की मालिश करना उन्हें गहराई से पोषण देता है। साथ ही आंखों की पुतलियों को चारों दिशाओं में घुमाने वाला नेत्र योग मांसपेशियों को मजबूती देता है।
- सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें। इससे शरीर का प्राकृतिक चक्र बना रहता है।
डिजिटल युग से भागना संभव नहीं है लेकिन आयुर्वेद के इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप अपनी आंखों को बड़ी क्षति से बचा सकते हैं। स्वस्थ आंखें ही उज्जवल भविष्य का आधार हैं।
