Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वजन कम करने के लिए प्रोटीन से भरपूर है ‘यह’ दाल, रोज़ खाएं एक कटोरी, दूर रखें ये बीमारी

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 20, 2022 | 08:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

ये तो सभी जानते हैं कि, दाल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हम अरहर की दाल (Arhar Dal) की बात करते हैं, तो ‘अरहर की दाल’ सबसे लोकप्रिय दाल मानी जाती है। क्योंकि, वजन घटाने (weight loss) सहित स्वास्थ्य-लाभ गुणों से भरपूर है।

कई लोग ‘अरहर’ दाल को ‘तुअर’ की दाल भी कहते हैं। इस दाल को अक्सर चावल के साथ परोसा जाता है। हालांकि, रोटी के साथ तुअर की गाढ़ी दाल का ज़ायका ही कुछ और है। शाकाहारियों के लिए यह स्पेशल दाल, प्रोटीन और हेल्दी कार्ब्स का एक बड़ा सोर्स है।

प्रोटीन हमारे हेल्थ के लिए आवश्यक है। क्योंकि, हमारे शरीर को टिश्यू के निर्माण और मरम्मत के लिए इसकी आवश्यकता होती है। आइए जानें ‘अरहर की दाल’ से होने वाले फायदे –

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अरहर की दाल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो आपका हृदय रोगों का खतरा भी हो सकता है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अरहर दाल जरूर खाएं।

अरहर दाल फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन तंत्र (Digestive system) को बढ़ाने में योगदान देती है। फाइबर, मल (stool) को ऊपर उठाने में एक उठाने में एक अहम रोल निभाता है। साथ ही कब्ज और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंट महिलाएं भी अरहर दाल का सेवन कर सकती हैं। दरअसल अरहर दाल में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे के विकास के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में आप अपनी स्थिति के अनुसार, डॉक्टर की सलाह पर अरहर दाल का सेवन कर सकते हैं।

अरहर दाल का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, तुअर की दाल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) गुण पाए जाते हैं। यह गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

This pulse is rich in protein to lose weight eat a bowl daily keep this disease away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2022 | 08:15 AM

Topics:  

  • Health Tips
  • Weight Loss Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

सावधान! रातभर रूम हीटर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, जानें इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स

2

लाल या नारंगी: जिस गाजर को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वही है असली सुपरफूड, जान लें ये बड़े अंतर

3

क्या आप भी सर्दियों में टोपी नहीं पहनते? शरीर का तापमान बिगाड़ सकती है कानों से टकराने वाली हवा

4

सर्दियों में गठिया का दर्द बन सकता है मुसीबत, राहत पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.