Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐसे बनाएं जायकेदार ‘पनीर फ्राइड राइस’, स्वाद के साथ हेल्थ के लिए फायदेमंद भी, जानिए रेसिपी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 03, 2023 | 07:00 AM

(Image-Social Media)

Follow Us
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मौजूदा समय में आज हर कोई चाइनीज फूड के शौकीन है। सच कहा जाए तो, इसकी खुशबू खुद-ब-खुद लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है। खासकर, ‘पनीर फ्राइड राइस’। पनीर में कई पौष्टिक गुण होते हैं, जो प्रोटीन से तो भरपूर होता ही है साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन-A भी भरपूर मात्रा में होता है। तो डिनर में अगर जबरदस्त टेस्टी पनीर फ्राइड राइस मिल जाए तो क्या ही बात। जो बनाने में भी बहुत ही आसान है। आइए जानें पनीर फ्राइड राइस की रेसिपी-

सामग्री

पनीर – 250 ग्राम

सम्बंधित ख़बरें

Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

HPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO

चावल – 3 कप पके हुए

गाजर – 1 (बारीक कटा)

बीन्स – 4 (बारीक कटा)

शिमला मिर्च – 1 हरी (बारीक कटी)

प्याज – 1 (बारीक कटा)

लहसुन – 4-5 (बारीक कटी)

अदरक – (बारीक कटी)

स्प्रिंग अनियन

लाल मिर्च पाउडर – 1 टी-स्पून

चिली सॉस – 1 चम्मच

सोया सॉस – 1 चम्मच

विनेगर – 1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर

तेल

नमक- स्वादानुसार

बनाने  की विधि

सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल लें और इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें। इसमें नमक और लाल मिर्च डाल दें और 20 मिनट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तलें और अलग निकालकर रख लें । अब कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें अदरक, लहसुन डालें और थोड़ा भून लें। अब इसमें स्पिंग अनियन डालें और फिर भूनें। इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स डालें और इसे थोड़ा पका लें।

ध्यान रखें सब्जियां बहुत ज्यादा नहीं पकाना है। इसलिए इसे तेज आंच में भूनें । इसके बाद इसमें सोया सॉस, विनेगर, चिली सॉस डालें और इसे अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें चावल डालें और तेज आंच में इसे पकाएं। आखिरी में इसमें फ्राई किए हुए पनीर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार फ्राइड राइस को अपने घर आए मेहमानों को गर्मागर्म सर्व करें।

This is how to make delicious paneer fried rice beneficial for health along with taste know the recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.