झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 16 सितंबर से आवेदन शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPSC JET: झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए 16 सितंबर से शुरू होगा और 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा। JPSC ने आवेदन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
- Written By: पूजा सिंह
कॉन्सेप्ट इमेज
Jharkhand Public Service Commission: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेईटी) 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पाने और राज्य में पीएचडी में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन का रास्ता खुल गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 6 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।
JPSC JET परीक्षा के जरिए उम्मीदवार विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पीएचडी में नामांकन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। यह स्टेट लेवल की पात्रता परीक्षा है। जेपीएससी ने इसका विज्ञापन 7 मार्च 2024 को ही निकाला था। इसके डेढ़ साल बाद आयोग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया।
8 से 10 अक्टूबर तक खुलेगा करेक्शन विंडो
उम्मीदवारों को 8 से 10 अक्टूबर, 2025 के बीच गलतियों को सुधारने के लिए एक करेक्शन विंडो भी दी जाएगी। यह नोटिफिकेशन झारखंड में उच्च शिक्षा में टीचिंग करियर बनाने की इच्छा रखने वाले पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सम्बंधित ख़बरें
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Dhanbad SBI Bank Fraud: 1.25 करोड़ घोटाले में फरार दो आरोपियों को CBI ने 20 साल बाद पकड़ा
जेपीएससी (JPSC ) जेईटी (JET ) पात्रता मानदंड
- जेपीएससी जेईटी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे।
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- वे भारतीय नागरिक होने चाहिए और JPSC द्वारा बताई गई अन्य शर्तों को पूरा करना चाहिए।
- परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अंतिम वर्ष के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे नोटिफिकेशन में बताई गई शर्तों को पूरा करते हों।
- JPSC JET का आधिकारिक परीक्षा नोटिफिकेशन यहां क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।
- JPSC JET के लिए आवेदन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें : दिल्ली में प्राइमरी टिचर के लिए 1180 पदों पर भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानें योग्यता
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- JET 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें (16 सितंबर से एक्टिव)।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपने क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
- पर्सनल, एकेडमिक और प्रोफेशनल जानकारी भरें।
- ज़रूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करें और रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
