- Hindi News »
- Lifestyle »
- This Day Is Safala Ekadashi Of Paush Month Start The New Year With This Fast All The Work Will Be Successful
इस दिन है पौष माह की ‘सफला एकादशी’, इस व्रत से करें नववर्ष का आरंभ, सभी कार्य होंगे सफल
उन्हें इस व्रत से वो श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है, जो श्रेष्ठ यज्ञों से भी संभव नहीं है। ऐसा व्यक्ति जीवन का सुख भोगकर मृत्यु पश्चात विष्णु लोक को प्राप्त होता है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: 2021 की आखिरी एकादशी 30 दिसंबर, गुरुवार को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जो भी श्रद्धालु भगवान श्री हरि विष्णु की सच्चे मन से पूजा और एकादशी का व्रत रखता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, हर मनोकामना भी पूरी होती है। वहीं, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘सफला एकादशी’ कहा जाता है। आइए जानें ‘सफला एकादशी’ का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि आरंभ
सम्बंधित ख़बरें
Paush Purnima 2026: आज है साल की पहली पूर्णिमा, स्नान-दान से मिलेंगे सुख-समृद्धि और शांति
पौष पूर्णिमा 2026: 3 जनवरी को करें नवग्रहों की शांति के 10 महाउपाय, सभी दु:ख होंगे दूर
साल की अंतिम अमावस्या ज्योतिष के मुताबिक ये आसान उपाय दे सकते हैं तुरंत राहत
पौष महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम! वरना, वंचित रह जाएंगे मनोवांछित फलों की प्राप्ति से
29 दिसंबर, 2021 बुधवार दोपहर 04:12 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त
30 दिसंबर 2021 गुरुवार दोपहर 01: 40 मिनट तक
पारण मुहूर्त
31 दिसंबर 2021, शुक्रवार सुबह 07:14 मिनट से प्रात: 09:18 मिनट तक
व्रत-विधि
‘सफला एकादशी व्रत’ का पालन करने वाले भक्त भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं।
एकादशी की सुबह से शुरू होकर अगली सुबह सूर्योदय तक उपवास जारी रहता है जिसे ‘द्वादशी’ कहा जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी , अगरबत्ती, सुपारी और नारियल अर्पण करें।
शाम के समय मंदिर जाकर दीपक प्रज्वलित करें।
‘सफला एकादशी’ की पूर्व संध्या पर भक्तों को पूरी रात श्री विष्णु का नाम जपना चाहिए और सोना नहीं चाहिए।
एकादशी व्रत के दौरान विष्णु मंत्र ॐ नमः भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
अंत में, आरती करें और ब्राह्मणों या जरूरतमंद को भोजन और धन का दान करें।
महत्व
हिन्दू धर्म में ‘सफला एकादशी’ का बड़ा ही महत्व है। ‘सफला एकादशी’ के महत्व का वर्णन स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। इस व्रत को लेकर श्रीकृष्ण भगवान ने कहा था कि बड़े-बड़े यज्ञों से भी मुझे उतना संतोष नहीं होता, जितना ‘सफला एकादशी’ व्रत के अनुष्ठान से होता ये व्रत व्यक्ति को सभी कामों में मनोवांछित सफलता प्रदान करने वाला है और अत्यंत पुण्यदायी और मंगलकारी है।
जो भक्त सफला एकादशी का व्रत रखते हैं और रात में जागरण करके भजन कीर्तन करते हैं। उन्हें इस व्रत से वो श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है, जो श्रेष्ठ यज्ञों से भी संभव नहीं है। ऐसा व्यक्ति जीवन का सुख भोगकर मृत्यु पश्चात विष्णु लोक को प्राप्त होता है।
This day is safala ekadashi of paush month start the new year with this fast all the work will be successful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhooth Bangla Fees: ‘भूत बंगला’ के लिए अक्षय कुमार ने घटाई फीस, वामिका गब्बी ने तब्बू को छोड़ा पीछे
Apr 19, 2026 | 12:21 PMMumbai Home Theft News: वेकेशन पर जाने से पहले रहें सावधान! सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहा चोरों को संकेत
Apr 19, 2026 | 12:21 PMAIMIM नेता Waris Pathan की निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी; अकाउंट हैक कर मांगी 5 लाख की रंगदारी
Apr 19, 2026 | 12:20 PMSkin Care: सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी! गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Apr 19, 2026 | 12:17 PMBaramati Politics News: पवार परिवार का सादगी वाला पावर प्ले, कोई बाइक पर सवार, तो कोई चाय का तलबगार
Apr 19, 2026 | 12:08 PMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Apr 19, 2026 | 12:07 PMहोर्मुज खोलने पर IRGC की दो टूक, सुप्रीम लीडर के ऑर्डर पर ही खुलेगा रास्ता, किसी ईडियट के ट्वीट पर नहीं
Apr 19, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














