- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Tomato Juice
टमाटर का सूप ही नहीं, हर दिन इसका जूस पीने के फ़ायदे हैं चौंकाने वाले, आज़मा कर देखें
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में टमाटर का जूस पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव भी करता है। ऐसे में आइए जानते हैं टमाटर के जूस के अद्भुत फायदों के बारे में।

टमाटर के जूस पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Tomato Juice : टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर हर घर में हर दिन इस्तेमाल होता हैं। टमाटर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं। इतना ही नहीं, इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल भी कर सकते हैं।
आमतौर पर टमाटर का उपयोग सलाद, सूप और सब्जी में खूब होता है। लेकिन, आपको बता दें कि, रोजाना टमाटर का जूस पीने से भी अनगिनत हेल्थ बेनेफिट्स मिल सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर में विटामिन-C, K, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटेशियम व मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह
Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
Yoga For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 3 योगासन, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
अगर बात टमाटर के जूस पीने की करें तो, सर्दियों में टमाटर का जूस पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव भी करता है। ऐसे में आइए जानते हैं टमाटर के जूस के अद्भुत फायदों के बारे में।
टमाटर के जूस पीने के फायदे :
कैंसर से बचाव
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना टमाटर का जूस पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो सकता हैं। टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में सेल डैमेज को रोकने में मदद करता हैं।
पाचन-तंत्र रहता है दुरुस्त
रोजाना टमाटर का जूस पीने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। टमाटर का जूस फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन को सही रखने में मदद करता है।
हेल्दी स्किन
रोजाना टमाटर का जूस पीने से त्वचा में चमक आती है। टमाटर के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को हाईड्रेट रखते हैं और झुर्रियों को कम करते है। पिगमेंटेशन और कील-मुंहासों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
रोजाना टमाटर का जूस पीना आंखों के लिए फायदेमंद होता हैं। टमाटर में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और नाइट ब्लाइंडनेस को कम करते हैं।
दिल को दुरुस्त रखता है
टमाटर का जूस दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें लाइकोपीन, पोटेशियम और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
इम्युनिटी मजबूत बनाता है
टमाटर का जूस पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। टमाटर में विटामिन-C की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को सर्दी, जुकाम और अन्य वायरल इन्फेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
वजन घटाने में मददगार
टमाटर का जूस कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला होता है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है। इसे पीने से पेट को भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं और ओवरईटिंग से बचते हैं। इसके अलावा, टमाटर मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है।
Benefits of drinking tomato juice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें; अमेरिकी हमले के बाद तेहरान ने किया पलटवार, खाड़ी में जंग की हलचल तेज
Jun 06, 2026 | 09:11 AMलालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘यह सस्ती राजनीति है’
Jun 06, 2026 | 09:08 AMचंद्रपुर ACB का एक्शन, भूमि अभिलेख कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़; सर्वेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Jun 06, 2026 | 09:05 AMनासिक MLC चुनाव: गिते बंधुओं की बगावत से महायुति में खलबली, नरेंद्र दराडे की राह आसान करने पहुंचे उदय सामंत
Jun 06, 2026 | 08:55 AM‘यह इलाका हमारा…’ गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान की चुनावी चाल पर भड़का भारत; MEA ने दी कड़ी चेतावनी
Jun 06, 2026 | 08:47 AMनागपुर DRI की कार्रवाई, ओडिशा-महाराष्ट्र ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार; 2.61 करोड़ का गांजा जब्त
Jun 06, 2026 | 08:47 AMश्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, फैन की हरकत पर हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा- VIDEO
Jun 06, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














