Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ख़ुद कर रही हों फेशियल, तो फेशियल से पहले और बाद क्या करें, जानिए खूबसूरत त्वचा पाने का रहस्य

घर पर फेशियल कर रही हैं तो यह सबसे जरूरी है कि आपको सही फेशियल स्टेप आने चाहिए। गलत स्टेप करने की वजह से स्किन में ग्लो या कसाव आने की बजाय ढीलापन आ सकता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 31, 2025 | 11:39 PM

फेशियल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Facial At Home: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अक्सर महिलाएं फेशियल करवाती है। फेशियल से त्वचा ना केवल साफ हो जाती है। बल्कि इसे मॉइश्चर भी मिलता है। साथ ही त्वचा रिलैक्स हो जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाना चाहिए।

कई बार इतनी भागदौड़ होती है कि कहीं जाने के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर पर भी फेशियल किया जा सकता है। घर पर फेशियल करने से समय के साथ ही पैसे की भी बचत होती है। अगर आप अपना फेशियल घर पर ही करना चाहती हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते है इस बारे में-

फेशियल से पहले जरूर करें ये काम

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले हमें पता होना चाहिए कि हमारा स्किन टाइप क्या है? स्किन टाइप जानने से यह पता चल जाता है कि त्वचा पर किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, स्किन के लिए कौन-से प्रोडक्ट्स और इंग्रीडियंट्स नुकसानदायक होते हैं।

प्रोडक्ट अप्लाई करने की टाइमिंग

फेशियल में कम से कम पांच या फिर छह स्टेप होते हैं। घर पर फेशियल कर रही हैं तो यह ध्यान में रखना बहुत जरूरी है कि एक प्रोडक्ट को कितनी देर तक चेहरे पर अप्लाई करके रखना है। कई बार लोगों को लगता है कि कोई प्रोडक्ट चेहरे पर लगाकर देर तक मसाज करने से बहुत अच्छा रिजल्ट मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

ये है घर पर फेशियल करने की सबसे जरूरी बात

घर पर फेशियल कर रही हैं तो यह सबसे जरूरी है कि आपको सही फेशियल स्टेप आने चाहिए। गलत स्टेप करने की वजह से स्किन में ग्लो या कसाव आने की बजाय ढीलापन आ सकता है।

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको ऐसा फेशियल करना चाहिए जिससे आपकी त्वचा मॉइश्चराइज हो जाए। वहीं, ऑइली स्किन के लिए फेशियल में ऐसे मास्क और स्क्रब होने चाहिए, जो त्वचा पर मौजूद तेल को अच्छे से अब्जॉर्ब कर लें, ताकि आपकी स्किन ऑयली नजर न आए।

फेशियल के बाद इन बातों ध्यान रखें

जिस तरह से फेशियल के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ठीक उसी तरह से अच्छा रिजल्ट पाने के लिए फेशियल के बाद भी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे ज्यादा देर आंच के आगे न रहें। धूप में न निकलें और फेशियल करने के बाद कम से कम 24 घंटे तक कोई फेसवॉश या साबुन चेहरे पर अप्लाई न करें।

 

The most important thing to do facial at home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 11:39 PM

Topics:  

  • Beauty Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

Ada Sharma: ये रही ग्लोइंग स्किन की सीक्रेट डाइट, अदा शर्मा ने खुद किया रिवील

2

आयुर्वेद और विज्ञान की नजर में सेहत का खजाना है संतरे का छिलका, जानिए इसके जरूरी फायदे

3

बालों की अच्छी ग्रोथ और नेचुरल शाइन लिए बड़ा कारगर हैं चाय वाला पानी, कैसे करें इस्तेमाल जानिए

4

त्वचा से लेकर बालों तक में चार चाँद लगा देगी अलसी, इस तरह करें इस्तेमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.