आयुर्वेद और विज्ञान की नजर में सेहत का खजाना है संतरे का छिलका, जानिए इसके जरूरी फायदे
Benefits of orange Peel: संतरे का सेवन करने के बाद अक्सर हम इसके छिलके को फेंक देते है। कई लोग नहीं जानते है कि, संतरे का छिलका भी कई तरह से फायदेमंद है।
- Written By: दीपिका पाल
संतरे के छिलके के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Orange peels benefits: विटामिन सी से भरपूर संतरे का फल खाना हर किसी को पसंद होता है। संतरे का स्वाद और इसके अंदर के तत्व सेहतमंद रखने के लिए काम करते है। संतरे का सेवन करने के बाद अक्सर हम इसके छिलके को फेंक देते है। कई लोग नहीं जानते है कि, संतरे का छिलका भी कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल यह आयुर्वेदिक और विज्ञान की नजर में फायदेमंद होता है। इसे लेकर स्टडी में बताया गया है कि, संतरे का छिलका हमारे जीवन में किस तरह से अहमियत रखता है।
संतरे के छिलके के फायदे जानिए
यहां पर संतरे के छिलके का क्या महत्व होता है और हमें इसके किस तरह से फायदे मिलते है चलिए जानते है।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
1- अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे सभी साफ हो जाते है। इसका इस्तेमाल आप पाउडर के रुप में कर सकते है।
2- संतरे के छिलके में फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। यह दिल की सेहत को बेहतर करने के साथ ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके इस्तेमाल से दिल की सेहत सही रहती है औऱ आपका हार्ट अटैक का खतरा भी टलता है।
3- संतरे का छिलका पेट के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। पेट फूलने की समस्या के लिए आप संतरे के छिलके की चाय बनाकर पी सकते है। इसके लिए बस छिलकों को सुखाकर पानी में उबाल लें और थोड़ी सी शहद मिलाकर पी लें।
ये भी पढ़ें- केवल भारत की आत्मा नहीं इन 8 देशों में भी बोली जाती है हिंदी, जानिए इसका महत्व
4- मेंटल हेल्थ के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद होता है। रिसर्च के अनुसार, संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में सहायक होती है। कई लोग इसकी सुगंध को अपने घर या दफ्तर में फैलाते हैं ताकि वातावरण सुकून भरा बना रहे।
5-दांतों के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दांतों पर हल्के से रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध दूर होती है।
आईएएनएस के अनुसार
