Ada Sharma: ये रही ग्लोइंग स्किन की सीक्रेट डाइट, अदा शर्मा ने खुद किया रिवील
Glowing Skin Secret Diet: एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू, घरेलु नुस्खे से तैयार हुआ अदा शर्मा का ग्लोइंग सीक्रेट डाइट।
- Written By: अनिल सिंह
अदा ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे बरकरार रखती हैं अपनी ग्लोइंग स्किन
Ada Sharma Revealed Her Glowing Skin Secret: अभिनेत्री अदा शर्मा को उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं।
इस वीडियो क्लिप को अदा शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा, “मेरा स्किनकेयर फॉर्मूला कौन ट्राई करेगा?” इस वीडियो में वो गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं। इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
ये भी पढ़ें- ‘सनी संस्कारी’ की तैयारी में डूबे वरुण धवन, ‘भांग पार्टी’ में फ्लॉन्ट की बॉडी
यहां देखें वीडियो
ग्लोइंग स्किन की सीक्रेट डाइट
वीडियो में अदा शर्मा कहती हैं, “मैंने इंस्टाग्राम रील्स पर यह हेल्दी रेसिपी देखी। इसके लिए आपको ढेर सारी गाजर चाहिए। गाजर अच्छे से धोने के बाद उसे छील लें। फिर उसके एकदम पतले-पतले टुकड़े बना लें। इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आपके पास इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने के लिए 6 घंटे हैं, तो इसके लिए 10 मिनट काफी हैं।”
आपकी त्वचा चमक उठेगी
इसके बाद वो रेसिपी भी बताती हैं। अदा कहती हैं, “एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू। उसके ऊपर तिल डालें और इसे मिलाकर खाएं। इसे खाने के बाद आप मजबूत हो जाएंगे। आपकी त्वचा चमक उठेगी। सबके साथ शेयर करना न भूलें।”
एआई की खूब मदद लेती हैं अदा शर्मा
कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहां पर वो ओणम का त्योहार मनाने गई थीं। इस यात्रा के दौरान वो अपनी सभी मौसियों के यहां एक-एक दिन ठहरी थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान रंगोली बनाना भी सीखा और बदले में उन्हें एआई की मदद से तस्वीरों में रंग भरना सिखाया।
अदा शर्मा बनेंगी सुपरहीरो
वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से एक में अदा शर्मा एक ‘सुपरहीरो’ की भूमिका निभाएंगी। वहीं, दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म है। इसमें वो एक ‘देवी’ का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा, वह अपने सुपरहिट सीरीज ‘रीता सान्याल’ के सीजन दो में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
