- Hindi News »
- Lifestyle »
- The First Pradosh Fast Of Baisakh Is On 5th May
5 मई को है बैसाख का पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का मुहूर्त और इस विशेष दिन का महत्व
- Written By: दीपिका पाल
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जो इस बार बैसाख के महीने में 5 मई को रखा जाएगा।

आज है प्रदोष व्रत ( फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: देवों के देव महादेव को समर्पित ‘प्रदोष व्रत’ (Pradosh Vrat 2024) हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रखा जाता है। इस बार वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत 5 मई, 2024 दिन रविवार को रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ये एक ऐसा व्रत है जिसे बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। इस पवित्र व्रत को जो भी लोग करते हैं वो उस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का आराधना में लीन रहते है।
व्रत को करने से मनोकामनाएं होती है पूर्ण
सम्बंधित ख़बरें
ये भी मान्यता होती है कि जो भी इस दिन इस व्रत को करते हैं, शिव और पार्वती उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी करते है। ये व्रत निसंतानों को संतान देने वाला भी माना जाता है। अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि (Happiness And Prosperity) की कामना के साथ बहुत से लोग नियमित रूप से प्रदोष का व्रत रखते है। ऐसे में आइए जानें वैशाख माह में पड़ने वाले दोनों प्रदोष व्रत की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 5 मई, 2024 दिन रविवार शाम 5 बजकर 41 मिनट से वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। यह 6 मई, 2024 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए इस बार प्रदोष व्रत 5 मई, 2024 को रखा जाएगा।
इस दिन प्रदोष काल शाम 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक होगा। बता दें, रवि प्रदोष की पूजा प्रदोष काल में ज्यादा फलदायी होती है।
इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा
-व्रती सूर्यास्त के बाद स्नान पवित्र स्नान करें।
-मंदिर को अच्छी तरह से साफ कर लें।
-एक वेदी पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
-शिव जी का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
-चंदन, फूल, बेलपत्र और धतूरा आदि चीजें अर्पित करें।
-शिव जी के समक्ष दीपक और धूप जलाएं।
-प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
-भोलेनाथ को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
-आरती से पूजा का समापन करें।
प्रदोष व्रत का पौराणिक महत्व
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये भी मान्यता होती है कि इस दिन व्रत रखने वाले को थोड़े कठिन नियमों का पालन करना चाहिए। कठिन व्रत रखने वालों को भगवान शिव सुख और सेहत के साथ समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कुछ लोगों में इस दिन खासतौर से भगवान शिव के नटराज स्वरूप को पूजना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव के इस स्वरूप के पूजन से अनश्वर फलों की प्राप्ति होती है।
The first pradosh fast of baisakh is on 5th may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














