Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बालों की खूबसूरती के लिए चाय पत्ती है एक बेहतरीन कंडीशनर, ऐसे करें इस्तेमाल, कई फायदे हैं इसके

  • By navabharat
Updated On: May 28, 2024 | 02:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: लंबे और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। बदलते मौसम में यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दिन-भर में 100 बालों का झड़ना आम माना जाता है। लेकिन बाल अगर जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं तो महिलाओं को चिंता सताने लगती हैं।

ऐसे में इन तमाम समस्याओं में चाय पत्ती का पानी आपके लिए बेहद काम आ सकता है। दरअसल, इसमें कैटेचिन (Catechin) नामक एक्टिव इनग्रेडिएंट होते हैं जो कि बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानें क्यों और कैसे, इस बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय की पत्ती का पानी सफेद बालों को रोकने में मददगार है। दरअसल, ये न सिर्फ ये बालों में कोलेजन बूस्ट करके सफेद बालों की समस्या को कम करता है। बल्कि, ये बालों को रंगने में भी मदद करता है। बस आपको करना ये है कि कॉफी पाउडर में चाय का पानी मिला लें और फिर इसका पेस्ट बना कर बालों में लगाएं। दूसरा, आप मेहंदी में चायपत्ती का पानी मिलाकर लगा सकते हैं। ये इसकी रंगत निखारने के साथ बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है।

बालों को शाइनी बनाने में चाय की पत्ती का पानी कारगर तरीके से मददगार है। होता ये है कि ये आपके बालों की चमक बढ़ाने के साथ इसके टेक्सचर को बेहतर बनाता है। आप इसे एक प्रकार के कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको करना ये है कि चाय की पत्ती को उबाल लें और इसे छान कर रख लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे बालों में लगाएं। थोड़ी देर छोड़ दें और बालों को पानी से वॉश कर लें।

बालों की ग्रोथ बढ़ाने में चाय की पत्ती का पानी तेजी से मदद कर सकता है। आप 3-4 ब्लैक टी बैग्स, पानी और एक स्प्रे बोतल से ब्लैक टी हेयर स्प्रे बना सकते हैं। इससे अपने साफ स्कैल्प पर स्प्रे करें और बालों को गीला करें और 30-60 मिनट के लिए छोड़ दें। दरअसल, ये बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

Tea leaf is a great conditioner for the beauty of hair use it like this it has many benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत

2

पिंपरी चिंचवड़ की होगी समृद्ध नगरी के रुप में पहचान, अजित पवार ने साझा किए विचार

3

साल 2025 में कब है चौरचन व्रत, जानिए क्या है इस त्योहार का शुभ मुहूर्त और महिमा

4

‘विश्व की सबसे प्राचीन सनातन संस्कृत’ चिमूर भागवत सप्ताह का समापन में बोले- CM फडणवीस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.