बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत
बुलंदशहर जिले के नेशनल हाईवे-34 पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, फोटो- सोशल मीडिया
Bulandshahar Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 43 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार देर रात करीब 2:10 बजे अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर घटाल गांव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर बनाकर 61 लोग सवार थे। हादसे के वक्त ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे कई लोग नीचे दब गए।
मृतकों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक टक्कर ने सभी को सड़क पर बिखेर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठेंगी रूह
नागपुर में तेज रफ्तार बस बनी काल, जीरो माइल पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से युवक की गई जान
बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
घायलों का इलाज जारी, कई की हालत गंभीर
घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 गंभीर रूप से घायल लोगों को अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल और खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
प्रशासन मौके पर मौजूद, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया था।
जांच के अहम बिंदु
- ट्रैक्टर-ट्रॉली डबल डेकर थी, जिससे क्षमता से अधिक लोग सवार थे
- ट्रक में धान की भूसी भरी थी और वह अनियंत्रित हो गया
- हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था
यह भी पढ़ें: आज घर लौट रहे हैं भारत के ‘स्पेस हीरो’ शुभांशु, लखनऊ में होगा धूमधाम से स्वागत, CM भी करेंगे सम्मान
प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य तेजी से किया गया, लेकिन हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। पुलिस की जांच जारी है और प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। मृतकों की लिस्ट इस प्रकार है-
| क्रमांक | नाम | उम्र | लिंग | पता |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ईयू बाबू | 40 | पुरुष | मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 2 | रामबेटी पत्नी सोरन सिंह | 65 | महिला | रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 3 | चांदनी पुत्री कालीचरण | 12 | महिला | रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 4 | घनीराम | 40 | पुरुष | मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 5 | मोक्षी | 40 | पुरुष | मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 6 | शिवांश पुत्र अजय | 06 | पुरुष | मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 7 | योगेश पुत्र रामप्रकाश | 50 | पुरुष | रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
| 8 | विनोद पुत्र सोरन सिंह | 45 | पुरुष | रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज |
