Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल 2025 में कब है चौरचन व्रत, जानिए क्या है इस त्योहार का शुभ मुहूर्त और महिमा

Chaurchan festival: चौरचन पर्व मिथिलांचल में मनाया जाने वाला खास लोकपर्व है। यह पर्व लोकआस्था का महापर्व छठ पर्व की तरह ही मनाया जाता है, लेकिन इसमें सूर्य देव की बजाय चंद्रमा को अर्घ दिया जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 25, 2025 | 09:08 AM

कब मनाई जाएगी चौरचन पर्व (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chaurchan Parv 2025: चौरचन पर्व मिथिलांचल में मनाया जाने वाला खास लोकपर्व है। जो हर साल भाद्रपद मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार चौरचन पर्व हरतालिका तीज के दिन यानी 26 अगस्त 2025 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

ज्योतिषयों के अनुसार, यह पर्व लोकआस्था का महापर्व छठ पर्व की तरह ही मनाया जाता है, लेकिन इसमें सूर्य देव की बजाय चंद्रमा को अर्घ दिया जाता है। अर्घ दही और फल से दिया जाता है। कहते है चतुर्थी चंद्र का दर्शन अन्य मास में दोष माना जाता है, लेकिन मिथिला धाम में इसका विशेष महत्व है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार राज भोग योग बन रहा है, जिस वजह से यह पावन दिन भक्तों के लिए शुभ वाली है।

सम्बंधित ख़बरें

आज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

हनुमान जयंती आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबली

कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए

गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथिला क्षेत्र में मनाया जाने वाला चौरचन पर्व अपनी अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से महिलाएं अपने संतान की रक्षा और दीर्घायु होने के आशीर्वाद के लिए करती हैं। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। चौरचन पूजा करने से मन की शांति मिलती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है और चौरचन पर्व के चौथचंद, चारचन्ना पबनी या चोरचन पूजा जैसे नामों से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जान लेते है इस साल कब है चौरचन पर्व और क्या है शुभ मुहूर्त? मिथिलांचल वालों के लिए क्यों है खास।

कब मनाई जाएगी चौरचन 2025 तिथि और मुहूर्त

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) दोपहर 01:54 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त 2025 (बुधवार) दोपहर 03:44 बजे तक रहेगी। साल 2025 में चौरचन पूजा 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। संध्या समय, यानी जब चंद्रमा उदय हो, तब पूजा की जाती है। आमतौर पर शाम 7:50 बजे से रात 8:16 बजे तक यह मुहूर्त अत्यंत शुभ माना जाता है।

कैसे करें चौरचन पूजा

  • चौरचन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • ये व्रत सुबह से शाम तक रखा जाता है।
  • शाम के समय घर के आंगन को गाय के गोबर से लीपकर अच्छे से साफ-सुथरा कर लें।
  • इसके बाद घर के आंगन में पीसे हुए चावल से रंगोली बनाएं।
  • फिर केले के पत्ते की मदद से एक गोलाकार चांद बना लें।
  • इसके बाद तरह-तरह के मीठे पकवान जैसे खीर, मिठाई, गुझिया और फल आदि भोग
  • के रूप में चढ़ाने के लिए तैयार कर लें।
  • फिर चंद्रमा की विधि विधान पूजा करें।
  • चौरचन पूजा में दही का जरूर इस्तेमाल किया जाता है।
  • इस दिन मिट्टी के बर्तन में दही जरूर जमाया जाता है।
  • साथ ही बांस के बर्तन में खीर तैयार की जाती है। इसी खीर का चंद्र देव को भोग लगाया जाता है।

चौरचन पूजा मंत्र

रोहिणीक्षत्र भाद्रशुक्ल चतुर्थी चंद्रायनमः

चौरचन पूजा के दिन चांद पूजा का समय

ये भी पढ़ें-सोमवार को इन 6 में से किसी भी एक वस्तु के दान से कुंडली के चंद्र-दोष से मिलेगी मुक्ति

चौरचन पूजा के दिन चांद पूजा का समय शाम 8 बजकर 16 मिनट है। इस दिन चंद्र उदय का समय सुबह 08:34 बजे और चंद्र अस्त रात 08:28 बजे होगा।

When will chaurchan be celebrated in 2025 date and auspicious time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 09:05 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.