White Shirt Styling Tips: व्हाइट शर्ट का कमाल, इन 5 तरीके से करेंगे स्टाइल तो सब मुड़-मुड़कर देखेंगे
White Shirt Styling Tip for Women: व्हाइट कलर की शर्ट्स को आप मल्टीपल तरीकों से स्टाइल कर सकती है। इसे पार्टी, क्लब, शादी से लेकर ऑफिस तक अलग-अलग तरीकों से पहनकर कूल और स्टाइलिश लगा जा सकता है।
- Written By: रीता राय सागर
सफेद शर्ट स्टाइलिंग (सौ.पिंटरेस्ट)
Styling of White Shirt: अमूमन हर लड़की के पास एक सफेद शर्ट होती ही है। बस जरूरत है इस गर्मी में उसे बाहर निकालकर क्रिएटिविटी ऐड करने की और फिर आप भी लगेंगी एफर्टलेसली डिफरेंट। ज्यादातर इसे ब्लू डेनिम या शॉर्ट्स के साथ पेयर किया जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है इसे फॉर्मल वियर के अलावा एथनिक के साथ पेयर करने पर और भी स्मार्ट लुक देता है। सफेद शर्ट समर में आपको सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करवा सकती है। इसके साथ ही ये आपको सबसे अलग दिखाते हैं।
कैजुअल कूल लुक
कभी-कभी सबसे सिंपल स्टाइलिंग से सबसे क्लासी लुक मिलता है। इस तरह की स्टाइलिंग के लिए आप अपने सफेद कॉटन शर्ट को वाइड लेग जींस के साथ पेयर कर सकती है। यह एक पॉलिश्ड वाइब के साथ ही सिंपल, चीक और एलीगेंट लुक देगा। साथ में एक्सेसराइज करें बोहो स्टेटमेंट बैग के साथ, जिससे कूल समर वाइब मिलेगा। लुज शर्ट और डेनिम गर्मी में हवा के फ्लो को भी मेंटेन रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
सावधान! जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के शिकार
को-ऑड सेट
सफेद शर्ट को व्हाइट लिनेन पैंट के साथ कैरी करके आप अपना खुद का को-ऑड सेट बना सकती है। अगर आपके पास व्हाइट शर्ट के साथ मैच करने के लिए व्हाइट पैंट या स्कर्ट है, तो यह स्टाइल जरूर ट्राय करें। यह आपको वाइब्रेंट और मॉर्डन लुक देगा और आपके कैरेक्टर में फन और एनर्जी ऐड करेगा। समर में ऑल व्हाइट लुक सॉफिस्टिकेटेड और फ्रेश लगता है। मोनोक्रोम लुक को स्टेटमेंट एक्सेसरीज के साथ पॉप अप करें, जैसे कि ओक्सिडाइज नेकपीस, कलरफुल स्लिंग बैग या रेड लिपस्टिक।
को-ऑर्ड सेट (सौ. पिंटरेस्ट)
ये भी पढ़ें- Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
ऑफिस लुक
एक कड़क प्रेस की हुई सफेद शर्ट को ब्लैक कलर के टेलर्ड पैंट के साथ पेयर करके ऑफिस में छाया जा सकता है। आप किसी भी सॉलिड कलर जैसे- ब्राउन, ग्रे या बेज कलर के पैंट को इसके साथ पहन सकती है। साथ में पहनें एक अच्छी सी बैलरीना शूज। एक सिंपल वॉच, पर्ल स्टड और नीट हेयर स्टाइल लुक को क्लासी बनाता है। इस आउटफिट् में 9 टू 5 तक आप कंफर्टेबल रहेंगी।
व्हाइट शर्ट ऐज लेयरिंग
सफेद शर्ट को इस समर में एक लेयरिंग की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए शॉर्टस और टैंक टॉप के साथ या फिर किसी स्लीवलेस समर ड्रेस (शॉर्ट, मिडी या मैक्सी) के साथ ओपन बटन स्टाइल में पहनने से यह एक प्लेफुल लुक क्रिएट करेगा, जो कैजुअल आउटिंग और दोस्तों के साथ चिल करने के लिए परफेक्ट है।
एथनिक लुक
व्हाइट शर्ट को पार्टी या शादी रेडी बनाने के लिए इसे साड़ी, लॉन्ग एथनिक स्कर्ट, एतनिक पलाजो पैंट या फिर लहंगा के साथ कैरी किया जा सकता है। हैवी नेक पीस या फिर स्टेटमेंट ईययरिंग्स और बोल्ड फिंगर रिंग के साथ यह कंप्लीट फ्यूजन लुक क्रिएट करेगा। मेकअप के लिए न्यूड लिप विथ बोल्ड आई मेकअप इसे शादी वाला पिक्चर परफेक्ट आउटफिट बना देगा। फुटवियर के लिए जूती या मोजरी का सेलेक्शन किया जा सकता है।
व्हाइट शर्ड ऐज एथनिक वियर (सौ. पिंटरेस्ट)
