Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर सुबह अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी कम उम्र की निशानियां

Healthy Skin For Natural Glowing :सुबह की आसान स्किनकेयर रूटीन अपनाकर आप त्वचा पर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं और बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने में मदद पा सकते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:51 PM

स्किनकेयर रूटीन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Skincare Habits For Healthy Skin: आज के समय में हर कोई लंबे समय तक खूबसूरत, फ्रेश और यंग दिखना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, हर बार केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पाते। ऐसे में कुछ आसान घरेलू आदतें भी त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकती हैं।

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी पा सकते हैं दमकती त्वचा

अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो सुबह की कुछ अच्छी आदतें अपनाना फायदेमंद हो सकता है। इनमें सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है आइस वॉटर फेस डिप।

आइस वॉटर फेस डिप से मिलेगी इंस्टेंट फ्रेशनेस

सुबह उठने के बाद एक बाउल में कुछ आइस क्यूब्स डालें और उसमें सामान्य पानी मिलाकर ठंडा पानी तैयार करें।

सम्बंधित ख़बरें

Dal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें

Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां

Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की

अब अपने चेहरे को कुछ सेकंड के लिए इस पानी में डुबोएं। इस प्रक्रिया को 2–3 बार दोहराया जा सकता है।

ऐसा करने से त्वचा तरोताजा महसूस होती है, चेहरे की सूजन कम नजर आ सकती है और स्किन ज्यादा फ्रेश दिखाई देती है। नियमित रूप से अपनाने पर चेहरे पर प्राकृतिक चमक और निखार देखने को मिल सकता है।

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या आपको ठंड से एलर्जी या कोई अन्य समस्या है, तो इस उपाय को अपनाने से पहले सावधानी बरतें।

फाइन लाइन्स और सूजन कम दिखाने में मिल सकती है मदद

सुबह ठंडे पानी में 15–20 बार चेहरा डुबोने से त्वचा में हल्का कसाव महसूस हो सकता है। इससे पोर्स छोटे नजर आ सकते हैं और चेहरे की पफीनेस कम होने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम दिखाई दे सकती हैं तथा त्वचा अधिक स्मूद और निखरी हुई नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें-  Dal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें

दिन की शुरुआत करें एक गिलास पानी के साथ

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास पानी पीने की आदत त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, जिसका सकारात्मक असर त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है।

पर्याप्त पानी पीने से स्किन में नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद मिलती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है। यह एक बेहद आसान और हेल्दी आदत है, जिसे अपनी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Easy morning skincare routine for natural glow and younger looking skin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Skin Care
  • Skin Problem

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.