Mental Health Tips: पढ़ाई का दबाव और स्क्रीन टाइम बिगाड़ सकते हैं स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ, ऐसे रखें ख्याल

Student Mental Health: पढ़ाई, एग्जाम, ऑनलाइन क्लास और सोशल मीडिया के बीच स्टूडेंट्स की मानसिक सेहत भी जरूरी है। जानिए कैसे पढ़ाई के साथ स्क्रीन टाइम को मैनेज करके तनाव और एंग्जायटी से बचने का तरीका।
Students mental health study pressure screen time tips.
स्टूडेंटफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पढ़ाई और एग्जाम का दबाव बढ़ाता है तनाव।

  • जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम से नींद और एकाग्रता प्रभावित होती है।

  • छोटी-छोटी आदतों से बेहतर होता है मेंटल हेल्थ।

Study Stress Management: एक स्टूडेंट के लिए जितना जरूरी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना और लक्ष्य प्राप्त करना है, उतना ही जरूरी अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी है, लेकिन अच्छे मार्क्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर की चिंता और दूसरों से बेहतर करने की होड़ तनाव की वजह बन जाती है। इसके साथ ऑनलाइन क्लास, मोबाइल और सोशल मीडिया भी मानसिक सेहत को प्रभावित करता है।

आज के समय में पढ़ाई के लिए डिजिटल डिवाइस की महत्ता बढ़ गई है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नींद, एकाग्रता और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर डालता है। यूनीसेफ के मुताबिक, एनसीईआरटी के 2022 के सर्वे के मुताबिक, 11 फीसदी छात्र एंग्जायटी और 43 प्रतिशत मूड स्विंग्स की समस्या से परेशान हैं।

पढ़ाई के लिए छोटा और आसान शेड्यूल बनाएं

एक साथ कई विषयों को पढ़ने या लंबे समय तक लगातार पढ़ाई करने से मानसिक थकान होने लगता है। इसलिए पूरे दिन का एक व्यावहारिक टाइमटेबल बनाएं। बड़े टॉपिक को छोटे हिस्सों में बांटें और हर सेशन के बाद थोड़ा ब्रेक लें। इससे पढ़ाई का दबाव कम होगा और ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।

स्क्रीन टाइम को करें मैनेज

ऑनलाइन क्लास और पढ़ाई के लिए मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन पढ़ाई के बाद भी घंटों रील्स और वीडियो देखते रहना आपको मेंटली एग्जॉस्ट करता है। पढ़ाई और मनोरंजन के स्क्रीन टाइम को अलग रखें। बिना जरूरत बार-बार फोन चेक करने से बचें और सोशल मीडिया के लिए एक निश्चित समय तय करें।

दूसरों से अपनी तुलना न करें

सोशल मीडिया पर दूसरे स्टूडेंट्स के अच्छे नंबर और लाइफस्टाइल देखकर कई बार खुद को कमतर आंकने लगते हैं। याद रखें कि हर व्यक्ति की सीखने की क्षमता, सिचुएशन और आगे बढ़ने की रफ्तार अलग होती है। अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें।

नींद से समझौता न करें

देर रात तक पढ़ना, मोबाइल चलाना और सुबह जल्दी उठना नींद का रूटीन बिगाड़ता है। पर्याप्त नींद न मिलने से चिड़चिड़ापन, थकान और पढ़ाई में ध्यान लगाने में परेशानी होती है। इसलिए रोज एक निश्चित समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। सोने से कम से कम आधा घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं।

Students mental health study pressure screen time tips.
Women Fitness Tips: वजन घटाए बिना फिट रहना है तो महिलाएं जरूर करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जानें कैसे करें शुरुआत

रोज कुछ समय फिजिकल एक्टिविटी करें

लगातार बैठकर पढ़ाई करने के बजाय रोज कुछ समय वॉक करने, योग, स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या पसंदीदा खेल के लिए निकालें। फिजिकल एक्टिविटी तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद करती है। पढ़ाई के बीच छोटे वॉक ब्रेक भी ले सकते हैं।

अपनी बात किसी भरोसेमंद दोस्त से शेयर करें

अगर पढ़ाई, एग्जाम या करियर को लेकर लगातार तनाव महसूस हो रहा है, तो उसे मन में रखने की कोशिश न करें। माता-पिता, दोस्त, शिक्षक या स्कूल-कॉलेज के किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें। कई बार अपनी परेशानी किसी के साथ साझा करने से मन शांत होती है।