Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोरोना ने फिर मचाया खौफ, वायरस के खतरे से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को ऐसे बनाएं मजबूत

इस बार इस कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है। आपका शरीर इस कोरोना की लहर से निपटने के लिए सक्षम है या नहीं इसके लिए आपको शरीर के इम्यूनिटी लेवल को जानना भी जरूरी है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 02, 2025 | 06:55 AM

कोरोना वायरस से बचने के लिए ऐसे बढ़ाएं इम्युनिटी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दुनियाभर में एक बार फिर खतरनाक महामारी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। भारत में भी इस वायरस के बड़ी संख्या में मामले मिल रहे है। कोरोना की इस लहर ने लोगों को फिर से दहशत में डाल दिया है तो वहीं पर कमजोर इम्यूनिटी वालों को इस वायरस से खतरा सता रहा है। जिस तरह इससे पिछली दो लहरों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत किया गया था।

वैसे ही इस बार इस कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है। आपका शरीर इस कोरोना की लहर से निपटने के लिए सक्षम है या नहीं इसके लिए आपको शरीर के इम्यूनिटी लेवल को जानना भी जरूरी है।

इन संकेतों से जानें आपका शरीर कितना है मजबूत

आपको शरीर का इम्यूनिटी लेवल जानने के लिए कई संकेतों पर ध्यान देना जरूरी होता है। बताया जाता है कि, इम्युनिटी एक कॉम्प्लेक्स सिस्टम होता है, जिसमें शरीर के कई हिस्से मिलकर काम करते हैं जैसे वाइट ब्लड सेल्स, डाइजेस्टिव हेल्थ, स्किन आती है। इसके अलावा इम्यूनिटी लेवल के कमजोर होने को लेकर कई संकेत सामने आते है जो इस प्रकार है…

सम्बंधित ख़बरें

क्या आप भी बेली फैट से है परेशान, इन 5 आदतों को रोजाना अपनाएं, बस फिर देखिए बदलाव

मानव शरीर को कंट्रोल करता है उयिर तातुक्कल, जानिए इनमें समाई तीन शक्तियों के बारे में

क्या आप जानते हैं पलाश के फूल और बीज में छिपा है सेहत और खूबसूरती का राज?

बिना दवा के तनाव और एंग्जायटी का इलाज! जानें क्या है बिब्लियोथेरेपी जो बदल सकती है आपका मूड

  • बार-बार सर्दी, खांसी या बुखार होना
  • चोट या बीमारी से ठीक होने में अधिक समय लगना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स

शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए अपनाएं तरीके

शरीर का इम्युनिटी लेवल बढ़ाने और कोरोना की नई लहर से लड़ने के लिए आपकी दैनिक जीवन में कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। यहां पर आप इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए यहां पर बताए जा रहे तरीकों पर ध्यान दे सकते है…

1- शरीर में इम्युनिटी लेवल बढ़ाने के लिए आपको अपनी रोजाना की बैलेंस डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आप रोजाना की डाइट में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति कर सकते है। विटामिन सी के लिए आंवला, संतरा, नींबू, पपीता और शिमला मिर्च खाएं. विटामिन डी के लिए सुबह की धूप लें और दूध व मशरूम का सेवन करें. जिंक के लिए काजू, बादाम, कद्दू के बीज और राजमा खाएं. साथ ही, दाल, अंडा, दूध, दही और सोया जैसे प्रोटीन वाले फूड्स जरूर खाएं। इन चीजों को डाइट में खाने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

2-  बैलेंस्ड डाइट लेने के अलावा आप रोज एक्सरसाइज और योग का फार्मूला अपना सकते है। इसके लिए आप कम से कम 30 मिनट तेज वॉक करें, योग करें या प्राणायाम जैसे सांस वाली एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से आपके शरीर की इम्युनिटी मजबूत होने लगती है।

3- डाइट और एक्सराइज के अलावा व्यक्ति को भरपूर नींद लेना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप हर दिन 7–8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। आप नींद भरपूर लेते हैं तो आपका शरीर स्ट्रॉन्ग बनता है।

4- आपको शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिनभर में कम से कम 2–3 लीटर पानी जरूर पिएं. शरीर को हाइड्रेटेड रखने से सभी अंग अच्छे से काम करते हैं।

5- आप नेचुरल उपाय भी रोजाना शामिल कर सकते है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध पीना, तुलसी-अदरक-काली मिर्च वाली चाय पीना और गिलोय का रस पीना. साथ ही शहद और कच्चा लहसुन मिलाकर खाने से भी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

Strengthen your immunity like this to avoid the risk of corona virus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 06:55 AM

Topics:  

  • Coronavirus Cases
  • COVID-19
  • Health News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.