फिट भी रहें और फैट भी कम करें, इन चीज़ों को शामिल करें अपने नाश्ते में
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
भागदौड़ भरी लाइफ में सेहतमंद रहना बहुत ही जरूरी है। सेहत के लिए जितना एक्सरसाइज और हेल्दी रूटीन जरूरी है उतना ही जरूरी है हेल्दी खाना। आपकी किचन में ही कई ऐसी चीजें हैं जो फिट और हेल्दी रख सकती हैं। वो है पनीर। आपके लिए सबसे बेस्ट है कैल्शियम, प्रोटीन से भरपूर कच्चे पनीर। यह आपकी मांसपेशियां तो मजबूत करेगा ही साथ ही इसे खाने से शरीर को जरूरी विटामिन भी मिलते हैं। तो आइए जानें सेहत के लिए कच्चे पनीर कैसे फायदेमंद है?
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर पनीर का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। जोड़ों, पीठ, गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। खासतौर पर बच्चों की डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
[blurb content=””]
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पनीर में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से थकान व कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।
बहुत से लोग वजन बढ़ने के डर से पनीर खाने से परहेज़ रखते हैं। मगर इसमें मौजूद लीनोलाइक एसिड शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद करते हैं। साथ फाइबर अधिक होने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में ओवर इटिंग की परेशानी से राहत मिल वजन कंट्रोल में रहता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, नाश्ते में कच्चा पनीर खाने से दिल स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स व मिनरल्स सभी उचित मात्रा में मिलते हैं। साथ ही पनीर में मौजूद हैल्दी फैट शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव रहता है।
नियमित रूप से कच्चा पनीर खाने से शुगर नियंत्रित रहती है। क्योंकि, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होने से डायबिटीक पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
