Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
Snake Bite First Aid Tips:सांप के काटने के बाद सही समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी होता है। इस लेख में जानिए कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके।
- Written By: सीमा कुमारी
सांप (Source. Pinterest)
Snake Bite Treatment: बरसात का मौसम हो या किसी गांव-कस्बे का इलाका, सांप का डर हमेशा लोगों के मन में बना रहता है। सांपों का दिखना आजकल रिहायशी इलाकों में भी आम हो गया है। इसके साथ ही सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
बहुत से लोग समय से और सही उपचार ना मिल पाने के कारण सर्पदंश से अपनी जान भी गंवा दे रहे हैं। ऐसे में सांप काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए ये जानना जरूरी हो जाता है। सही समय पर लिया गया निर्णय जान बचा सकता है।
सांप काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?
-
शांत रखें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सांप काटने के तुरंत के बाद घबराहट और दौड़-भाग से जहर तेजी से शरीर में फैल सकता है। इसलिए सबसे पहला कदम है व्यक्ति को शांत रखना और उसकी हरकतों को सीमित करना। जितना कम वह हिलेगा, उतना कम जहर फैलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
-
गहने और तंग कपड़े उतार दें
सांप के काटने के बाद शरीर में सूजन आना सामान्य है। यदि पीड़ित ने अंगूठी, घड़ी, चूड़ियां या तंग कपड़े पहने हैं, तो उन्हें तुरंत उतार दें। सूजन बढ़ने पर ये चीजें रक्त संचार को रोक सकती हैं, जिससे अंग खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
-
घाव को साफ करें
घाव को धीरे से साफ पानी या साबुन से धोया जा सकता है, लेकिन उस पर पट्टी बांधते समय ध्यान रखें कि वह बहुत अधिक कसी हुई न हो। घाव को खुला छोड़ना या हल्का ढंकना बेहतर होता है।
-
तुरंत अस्पताल पहुंचें
एंटी-वेनम (Anti-venom) ही सांप के काटने का असली और प्रभावी इलाज है। मरीज को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं, जहां एंटी-वेनम उपलब्ध होहै।
ये भी पढ़ें-Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
सांप के काटने के तुरंद बाद क्या न करें?
-
जहर चूसने की कोशिश न करें
मुंह से जहर चूसना केवल फिल्मों में अच्छा लगता है। असल जिंदगी में यह चूसने वाले और पीड़ित दोनों की जान जा सकती है।
-
चीरा न लगाएं
घाव पर ब्लेड या चाकू से कट न लगाएं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
-
रस्सी से कसकर न बांधे
खून रोकने के लिए रस्सी या पट्टी को बहुत कसकर बांधने से उस अंग में ब्लड फ्लो पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे अंग काटने की नौबत आ सकती है।
