Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Hair Wash Mistake: बालों की सफाई स्कैल्प की सेहत के लिए जरूरी है। बालों की सेहत बालों के प्रकार पर निर्भर करता है। यदि बाल ऑयली हैं, तो इसे सप्ताह में 2-3 बार धोने की जरूरत है।
How many times wash your hair In a week, Hair wash Guide
हेयर वॉश (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hair Wash Guide: बालों की सफाई सिर्फ दिखावे के लिए ही नहीं, बल्कि स्कैल्प की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सप्ताह में कितनी बार सिर धोना सही होता है। इसका जवाब हर व्यक्ति के बालों के प्रकार, लाइफस्टाइल और मौसम पर निर्भर करता है।

रोज हेयर वॉश न करने से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे रूखापन और डैंड्रफ तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे न केवल बालों की खूबसूरती प्रभावित होती है, बल्कि पूरी पर्सनैलिटी पर भी इसका असर पड़ता है।

सप्ताह में कितनी बार करें हेयर वॉश

  • सामान्य बाल: सप्ताह में 2–3 बार
  • तैलीय बाल: 3–4 बार या जरूरत अनुसार
  • सूखे बाल: 1–2 बार
  • कर्ली हेयर: 1–2 बार

किन लोगों को अधिक हेयर वॉश की जरूरत

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें अपने बालों को रोजाना धोने की आवश्यकता पड़ सकती है। जैसे- वो लोग जिन्हें ज्यादा पसीना आता है, रोजाना धूल-मिट्टी में काम करते हैं या फिर जिम जाते हैं, उन्हें बाल थोड़ा ज्यादा बार धोने की जरूरत पड़ सकती है।

ज्यादा या कम धोने के नुकसान

बालों को बहुत ज्यादा धोने से स्कैल्प की नैचुरल ऑयल खत्म हो जाती है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। इसके साथ ही बहुत कम धोने से स्कैल्प में गंदगी, पसीना और तेल जमा हो जाता है जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है।

क्या है बाल धोने का सही तरीका

हेयर वॉश करने से पहले बालों को अच्छी तरह गीला करें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, बहुत गर्म पानी से बाल कमजोर होते हैं। शैम्पू को सीधे सिर पर लगाने की बजाय उसे पहले थोड़े से पानी में डायल्यूट करें और फिर स्कैल्प पर डालें। अब बालों को हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के लिए नाखूनों का नहीं बल्कि उंगलियों को पोर्स का इस्तेमाल करें। शैम्पू बालों में रह जाने से स्कैल्प में खुजली हो सकती है, इसलिए बालों को अच्छी तरह से साफ पानी से धोएं। इसके बाद बालों की लंबाई पर अच्छी तरह से कंडीशनर लगाएं। अब बालों को मोटे तौलिए से सुखाने की बजाय माइक्रोफाइबर तौलिया से सुखाएं। मोटे तौलिए से रगड़ने से बाल टूट सकते हैं, इसलिए थपथपाकर सुखाएं।

सही प्रोडक्ट का चयन

  • बालों के प्रकार के अनुसार ही शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव किया जाना चाहिए। साथ ही मौसम का ध्यान रखते हुए भी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके अलावा इन बातों का भी रखें ख्याल
  • हफ्ते में 1 बार तेल मालिश करने से स्कैल्प स्वस्थ रहता है और बालों का स्ट्रेस रिलीज होता है।
  • केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें।
  • बाल धोने के लिए बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी न लें।
  • गीले बालों में कंघी करने से बचें।
  • बालों में हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com