चेहरे पर फेशियल से भी ज्यादा ग्लो देगा ये उबटन, शादी या फिर वेडिंग फंक्शन में जरूर करें ट्राई
Homemade Ubtan Recipe: चेहरे की त्वचा पर नेचुरल निखार लाने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के उबटन के बारे में जानकारी दे रहे है जो इसके काम आ सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
चेहरे पर उबटन लगाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Best Ubtan For Brides: शादी के सीजन की शुरुआत हो गई है। दुल्हा हो या फिर दुल्हन इनका सुंदर दिखना जरूरी होता है क्योंकि सबकी निगाहें उनके चेहरे पर होती है। इसके अलावा शादी में शामिल होने आ रहे रिश्तेदार भी सुंदर दिखना पसंद करते है। चेहरे की सुंदरता हमेशा एक जैसी नहीं होती है बदलते मौसम के साथ तनाव, धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है।
चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए वैसे तो महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल हम करते है लेकिन सुंदरता हमारे घर के किचन में छिपी है। चेहरे की त्वचा पर नेचुरल निखार लाने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के उबटन के बारे में जानकारी दे रहे है जो इसके काम आ सकते है।
चेहरे को बेदाग बनाता है ये उबटन
चेहरे पर किसी तरह का दाग ना बनें इसके लिए आप उबटन को घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से बना सकते है। स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाने के लिए उबटन बेहद फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
चावल का आटा – बड़े चम्मच,
बेसन – 1 बड़ा चम्मच,
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच,
दही – 2 बड़े चम्मच,
गुलाब जल – 1-2 छोटे चम्मच,
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच.
कैसे बनाएं उबटन
आप इन सामग्रियों के साथ उबटन आप बना सकते है, इसकी रेसिपी बेहद आसान है।
- उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरे में चावल का आटा, बेसन, और हल्दी डालें।
- अब इसमें दही और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
- अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद आप पेस्ट को इतना बनाएं कि यह न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा। बस इस आसान तरह से आपको उबटन रेडी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- हाथ से खाना खाने की आदत क्यों है सेहत के लिए बेहतर? जानें इसका कारण और अद्भुत फायदे
कैसे लगा सकते है उबटन
आप घर में बने इस उबटन को बनाने के बाद आसानी से लगा सकते है।
- इसके लिए सबसे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें।
- अब उबटन को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं।
- उबटन को कम से कम 15–20 मिनट तक सूखने दें।
- सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।
- इसके बाद एक हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
अगर आप नियमित या हफ्ते में एक- दो बार उबटन चेहरे पर लगाते है तो इसका फायदा आपको मिलता है।
