ये नेचुरल चीजें आपके चेहरे को देंगे नेचुरल ग्लो और नई खूबसूरती, जानिए इस्तेमाल का तरीका

गर्मियों की तेज धूप पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर हमारी स्किन का निखार छीन लेते हैं। इन दिनों अगर आप भी बेजान और मुरझाई हुई त्वचा से परेशान हैं और चेहरे का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।
ये नेचुरल चीजें आपके चेहरे को देंगे नेचुरल ग्लो और नई खूबसूरती, जानिए इस्तेमाल का तरीका
चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये नेचुरल चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

हर कोई खूबसूरत और सुंदर दिखना चाहता हैं। खासकर,महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खों पर भी ज्यादा भरोसा करती हैं।

अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरल चीजों से चमकाना चाहती हैं तो हम आपको लिए कुछ ऐसी चीजें लेकर आए हैं जो स्किन के लिए वरदान मानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते है एक्सपर्ट ने इसे लगाने का सही तरीका

चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये नेचुरल चीजें

डर्मेटोलॉजिस्ट दीपाली भारद्वाज जी का मानना है कि, हमारे किचन में जितनी शक्ति है शरीर और स्किन के लिए उतनी तो किसी केमिकल की बोतल बेचने वाली दुकानों में भी नहीं हैं। ऐसे में आपको ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए घरेलू नुस्खे ही अपनाने पड़ सकता हैं। अगर आप अच्छा खाएंगे तो अंदर से शरीर हेल्दी होगा जिसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ेगा। वहीं चेहरे पर लगाने के लिए भी कई ऐसी चीजें हैं जो काफी फायदेमंद है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

दीपाली भारद्वाज जी का कहना है कि एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण पाया जाता है। जो स्किन को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। बता दें, एलोवेरा सन प्रोटेक्शन भी करता है तो आप बच्चों को स्विनिंग या बाहर जाने से पहले इसे लगा सकते हैं। ये नेचुरल भी है और सस्ता भी।

हल्दी का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने हल्दी को दूसरा सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा बताया। उन्होंने कहा कि ये गर्मियों में चेहरे पर होने वाली टैनिंग को दूर करने में मदद करती है। साथ ही सनबर्न जैसी दिक्कतें से भी राहत दिलाती है। आप हल्दी को चंदन पाउडर और दही के साथ मिक्स करके चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-अगर तपती गर्मी में कर रहे हों काम, तो हेल्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

दही का इस्तेमाल

दीपाली भारद्वाज आगे कहते हैं कि, दही भी चेहरे के लिए काफी अच्छा है। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है और हमारी स्किन के बैक्टीरिया को ठीक करता है। दही खाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही बहुत अच्छा है। अगर आप धूप से आए हैं और चेहरा लाल हो गया है तो तुरंत दही लगा सकते हैं। ये स्किन को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी को शांत कर चेहरे को फ्रेश फील देता है। साथ ही रेडनेस और इंफ्लामेशन को भी कम करता है।

नींबू का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि, नींबू उनका भी बहुत पसंदीदा इंग्रिडियंट है। इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो एक्ने के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये एसिडिक है। अगर आपको पिंपल्स हैं तो आप नींबू के रस को मुल्तानी मिठ्टी में मिलाकर एक पेस्ट बना लें और कॉटन की मदद से सिर्फ पिंप्लस पर लगाएं। इसे आधा घंटा रखने के बाद प्लेन वॉटर से वॉश कर लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com