गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये खास रंगोली, खिल उठेगा स्कूल-कॉलेज का आंगन, देखें लेटेस्ट डिजाइन तस्वीरें
गणतंत्र दिवस का त्योहार आने वाला है। अगर आप इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में रंगोली डिजाइन बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको रंगोली के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
गणतंत्र दिवस का त्योहार आने वाला है और अभी से हर तरफ इसकी रौनक देखने देखने को मिल रही है। भारत हर साल की तरह इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। ऐसे में इस खास दिन के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही स्कूल और कॉलेजों में रंगोली इस मौके पर रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी रंगोली डिजाइन बनाने के बारे सोच रही हैं, तो हम आपको रंगोली के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं।
रिपब्लिक डे डे पर स्कूल या कॉलेज में मांडला स्टाइल बेल और अशोक चक्र वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। यह रंगोली बनने के बाद बेहद शानदार लगती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
इसके अलावा ये गोल तिरंगा स्टाइल की रंगोली बहुत ही सुन्दर लगती है और अनेकता में एकता के देश भारत के गणतंत्र का उत्सव मनाने के लिए आंगन में रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इस रंगोली को अगर आप आकर्षित करना चाहती हैं, तो रंगोली के किनारे-किनारे फ्लावर डिजाइन कर सकती हैं।
अगर आप छोटी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो उनके लिए ये बहुत बेहतरीन ऑप्शन हैं। गणतंत्र दिवस पर इन डिजाइन्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। वहीं गोल तिरंगा वाली रंगोली डिजाइन्स को बनाने में कम वक्त भी लगते हैं।
गणतंत्र दिवस पर कुछ यूनिक डिजाइन बनाने की सोच रही हैं, तो आप ये डिजाइन बना सकती हैं। यह काफी सुन्दर डिजाइन है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह डिजाइन स्कूल या कॉलेजों के आंगन के लिए सबसे शानदार है।
रिपब्लिक डे पर राष्ट्रीय पक्षी मोर वाली रंगोली डिजाइन जश्न में चार चांद लगाने के लिए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। मोर वाली रंगोली डिजाइन्स इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। ऐसे में आप भी इसे जरूर ट्राई करें।
