प्लास्टिक के डिब्बों से नहीं जा रहे मसाले के दाग? तो आजमा लीजिए स्मार्ट और कारगर घरेलू हैक्स

Plastic Box Cleaning Tips: अगर आप भी अपनी रसोई में इन समस्याओं से हर दिन परेशान हो रही है तो आपको हम कुछ आसान और कारगर हैक्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो डिब्बों की सफाई आसानी से करते है।
Kitchen Hacks,
मसाले के दाग साफ करने के आसान हैक्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Plastic Container Stains: अक्सर ऐसा होता है कि, प्लास्टिक डिब्बे को धोने के बाद मसाला या तेल, सब्जियों के दाग रह जाते है। यह दाग खाने के भले होते है लेकिन ठीक से साफ ना हो तो बदबू और चिकनाई से बैक्टीरिया छोड़ देते है। अगर डिब्बों की समय-समय पर सफाई न की जाए तो उनमें बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं। अगर आप भी अपनी रसोई में इन समस्याओं से हर दिन परेशान हो रही है तो आपको हम कुछ आसान और कारगर हैक्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो डिब्बों की सफाई आसानी से करते है। चलिए जान लेते है इन नुस्खों के बारे में।

प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने के हैक्स

अगर आप प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने की सोच रहे है तो इन हैक्स को जरूर आजमा कर देख सकते है।

1- आप प्लास्टिक के डिब्बों पर जमे तेल और मसालों के दाग हटाने के लिए बैकिंग सोडा का उपाय ले सकते है। इसके लिए दाग हटाने के लिए थोड़ा पानी लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।इस घोल की डिब्बों पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद ब्रश या स्क्रब से हल्के हाथ से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें।इस तरह से दाग भी उतर जाएंगे और फायदा भी मिलेगा।

2-आप प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने के लिए गर्म पानी और डिटर्जेंट का पुराना हैक्स भी आजमा सकते है यह भी आपके लिए कारगर होता है। गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट डालकर डिब्बों को उसमें कुछ देर के लिए भिगो दें। जिससे इसमें जमी गंदगी नरम हो जाती है और स्पंज रगड़ते ही आसानी से साफ हो जाती है।

3- प्लास्टिक के डिब्बों को धोने के बाद भी आपके बर्तन में गंदगी रह जाती है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल आसानी से कर सकते है। एक बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें और उसमें 2 से 3 नींबू का रस मिला दें, अब प्लास्टिक के डिब्बों को इस पानी में एक से डेढ़ घंटे तक भिगोकर रख दें। बाद में साबुन से धो लें तो पीलापन दूर हो जाता है।

4- एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और इसमें डिब्बों को कम से कम एक घंटे के लिए भिगोकर रखें. अगर दाग ज्यादा है तो पूरी रात भी छोड़ सकते हैं। इस नुस्खे से प्लास्टिक के बर्तन की गंदगी साफ हो जाती है।

5-टिफिन में दाल-सब्जी के दाग हटाने के लिए आप टिशू पेपर वाली ट्रिक को अपना सकते है। इसके लिए कंटेनर में गर्म पानी और थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें, अब इसमें टिशू पेपर के कुछ टुकड़े डालकर ढक्कन बंद करें और जोर से शेक करें। कुछ सेकंड में अंदर चिपके दाग साफ हो जाएंगे, बाद में पानी से धोकर सुखा लें। इस तरह के नुस्खे दाग मिटाने के लिए काम आते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com