Relationship Tips: पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 7 छोटी-छोटी आदतें

Relationship Advice: रिश्ते में प्यार और भरोसा बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी चीजों की जरूरत होती है। पार्टनर की बात ध्यान से सुनना व भावनाएं साझा करना जैसी आदतें इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत करती हैं।
Relationship tips 7 habits to strengthen emotional bonding.
रिलेशनशिप टिप्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रोज की छोटी-छोटी बातचीत से पार्टनर को दें अपनापन और भरोसे का एहसास।

  • भावनाएं साझा करें और एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनें।

  • आपस में मतभेद के बावजूद सम्मान बनाए रखें और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं।

Healthy Relationship Habits: किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता, बल्कि एक-दूसरे को समझना, समय देना और रिश्ते में सम्मान करना भी जरूरी है। कई बार रोजमर्रा की भागदौड़, काम का तनाव और जिम्मेदारियों के बीच कपल्स एक-दूसरे के साथ होते हुए भी इमोशनल रूप से दूर होते हैं।

ऐसे में कुछ छोटी-छोटी आदतें रिश्ते में फिर से अपनापन और नजदीकी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जिन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर आप पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत कर सकते हैं।

दिन की शुरुआत एक-दूसरे का हाल पूछकर करें

सुबह उठते ही पार्टनर को एक प्यार भरा मैसेज करना या उनका हाल पूछना छोटी बात लग सकती है, लेकिन इससे उन्हें महसूस होता है कि आप दिन की शुरुआत में भी उन्हें याद करते हैं। अगर आप दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं, तो एक छोटा-सा मैसेज या वॉइस नोट भी दिन को बेहतर बनाता है।

बातचीत के दौरान फोन को रखें दूर

जब पार्टनर आपसे कुछ कह रहा हो, तो उस समय फोन में व्यस्त रहना उन्हें अनदेखा महसूस कराता है। कोशिश करें कि रोज कुछ समय ऐसा हो, जब आप दोनों बिना किसी स्क्रीन के एक-दूसरे से बात करें। उनकी बात ध्यान से सुनें और बीच में अपनी राय देने की जल्दबाजी न करें। इससे पार्टनर को महसूस होगा कि उनकी बातें भी मायने रखती है।

छोटी-छोटी बातों के लिए आभार जताएं

रिश्ते में कई बार हम पार्टनर द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयासों को यूं ही छोड़ देते हैं। उनके किसी काम में मदद करने, आपकी पसंद याद रखने या मुश्किल समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कहें। छोटी-सी तारीफ या प्रशंसा भी रिश्ते में पॉजिटिविटी बढ़ाती है। इससे दोनों को एक-दूसरे की अहमियत समझ में आती है।

अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करें

कई लोग यह सोचकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करते कि पार्टनर खुद समझ जाएगा। लेकिन हर बार बिना कहे भावनाएं समझ पाना संभव नहीं होता। अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे मन में रखने के बजाय शांत तरीके से साझा करें। इसी तरह प्यार, खुशी और चिंता जैसी भावनाओं को भी खुलकर जाहिर करें।

साथ में कुछ अच्छा समय बिताएं

इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए हर बार बाहर घूमने या महंगे डेट प्लान की जरूरत नहीं होती। साथ में चाय पीना, खाना बनाना, वॉक पर जाना, पसंदीदा फिल्म देखना या दिनभर की बातें साझा करना भी अच्छा तरीका है। जरूरी यह है कि इस समय दोनों एक-दूसरे पर ध्यान दें और बाकी चीजों से थोड़ा ब्रेक लें।

मतभेद होने पर भी सम्मान बनाए रखें

हर रिश्ते में विचारों का अलग होना स्वाभाविक है। लेकिन असहमति के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना, पुरानी गलतियां गिनाना या बात-बात पर ताना देना रिश्ते को कमजोर करता है। किसी बात से नाराजगी हो, तो उसे स्पष्ट रूप से बताएं और एक-दूसरे की बात सुनकर उसे सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

Relationship tips 7 habits to strengthen emotional bonding.
Vegan Beauty: क्या होता है वीगन मेकअप? क्रुएल्टी-फ्री प्रोडक्ट्स खरीदते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान

पार्टनर की छोटी-छोटी पसंद याद रखें

पार्टनर को कौन-सी चीज पसंद है, उन्हें किस बात से खुशी मिलती है या तनाव के समय उन्हें किस तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है, इन बातों पर ध्यान दें। उनकी पसंद की चाय बनाना, कोई पसंदीदा चीज लाना या किसी जरूरी दिन को याद रखना उन्हें खास महसूस करा सकता है। ऐसे छोटे प्रयास रिश्ते में जुड़ाव का एहसास बढ़ाते हैं।

रिश्ते में इमोशनल बॉन्डिंग क्यों जरूरी है?

इमोशनल बॉन्डिंग का मतलब सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताना नहीं, बल्कि सुरक्षित महसूस करना, अपनी बात कह पाने की आजादी और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना भी जरूरी है।