

बेडरूम की साफ-सफाई और व्यवस्थित माहौल पर दें ध्यान
बेडरुम में हल्के रंग और संतुलित रोशनी होनी चाहिए।
वास्तु के साथ दंपत्ति में संवाद और आपसी सम्मान को भी महत्व दें।
Vastu Tips For Marriage And Relationships: घर का वातावरण व्यक्ति के मूड, आराम और रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र में बेडरूम को पति-पत्नी के निजी जीवन और आपसी संबंधों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इसीलिए कमरे की दिशा, रंग, बिस्तर और सजावट को लेकर कई सुझाव दिए जाते हैं।
हालांकि, रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए बातचीत, सम्मान और एक-दूसरे की जरूरतों को समझना अधिक महत्वपूर्ण है।
बेडरुम के वास्तु शास्त्र में घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से को मास्टर बेडरुम के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दिशा में मास्टर बेडरुम होने से दांपत्य जीवन सुखी रहता है। हालांकि, घर की बनावट और उपलब्ध जगह के अनुसार ही कमरे का चुनाव करें।
क्रीम, हल्का गुलाबी, बेज या पेस्टल रंग कमरे को शांत और आरामदायक रूप देते हैं। रंगों का चयन अपनी पसंद और कमरे की रोशनी के अनुसार करें। किसी भी कमरे का रंग कमरे में पॉजिटिविटी लाती है।
कमरे में अनावश्यक सामान जमा होने से जगह कम हो जाती है और सफाई करना मुश्किल हो जाता है। व्यवस्थित कमरा आराम और नींद के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद करता है।
दिन में प्राकृतिक रोशनी और रात में आरामदायक, हल्की रोशनी का इस्तेमाल करें। जरूरत के अनुसार पर्दों और लाइटिंग की व्यवस्था भी बदल सकते हैं। कमरे में लाइटिंग बेहतर होने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, वैवाहित जोड़े के कमरे में उनकी सुंदर यादों की एक तस्वीर या फिर जोड़े में सजावटी वस्तुओं को सजाने से वैवहिक जीवन में सुख-सौहार्द बनी रहती है। ऐसी सजावट चुनें जो दोनों पार्टनर को पसंद हो।
यदि संभव हो, तो वर्क डेस्क, लैपटॉप और ऑफिस के सामान को सोने की जगह से अलग रखें। इससे काम और आराम के बीच स्पष्ट अंतर बनी रहती है।
बेडरूम को केवल सोने की जगह न बनाएं, बल्कि दिनभर की बातें साझा करने के लिए भी समय निकालें। फोन दूर रखकर एक-दूसरे की बात सुनना आपसी जुड़ाव बढ़ाने में मदद करता है।