-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Promise Day 2022 Valentine Day 2022 Valentine Week 2022 Life Partner Relationship Tips Boyfriend Girlfriend
इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से करें ये वादें, रिश्ता बना रहेगा मजबूत
- Written By: काजल चोपड़े
वैलेंटाइन डे वीक के पांचवें दिन को ‘प्रॉमिस डे’ (Promise Day 2022) के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली, पूरे देशभर में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2022) मनाया जा रहा है। इस हफ्ते में ‘रोज डे’, ‘टेड़ी डे’ ‘चॉकलेट डे’, ‘किस डे, ‘प्रॉमिस डे’, जैसे अलग अलग दिन मनाये जाते है। वैलेंटाइन डे वीक के पांचवें दिन को ‘प्रॉमिस डे’ (Promise Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। हम बेहद आसानी से किसी से भी प्रॉमिस कर देते है। वादा करना आसान है, लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल है।
आज के दिन कई प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार के वादे करते है। जिंदगी भर साथ रहने का वादा करते है। कुछ लोग यह वादा पूरा भी करते है। आज का दिन वैलेंटाइन डे वीक का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आज के दिन आप अपने पार्टनर को जिंदगीभर साथ निभाने का वादा कर सकते है। कहते है किसी भी रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी रहती है। आज के दिन आप अपने पार्टनर को हमेशा साथ निभाने का वादा कर उनका भरोसा जीत सकते है। आज के दिन पार्टनर को कुछ ऐसे वादे करें जो आपके रिश्ते को और मजबूत बना दें।
सम्बंधित ख़बरें
Promise Day History: आखिर 11 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह
Promise Day Wishes: भेजें ये रूह को छू लेने वाली रोमांटिक शायरी; पढ़ते ही उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान!
Promise Day: एक झूठा वादा और टूट सकता है सालों का रिश्ता! पार्टनर से करें ये वादे जो बढ़ाएगा आपके बीच प्यार
Promise Day 2026: दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार! लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे
पार्टनर को रिस्पेक्ट और टाइम देंगे-
कोई भी रिश्ता हो, उसमें प्यार और इज्जत होना जरूरी है। भले ही आपके रिश्ते को कई साल बीत गए। लेकिन, आपके रिश्ते में यदि एक दुसरे के लिए प्यार और रिस्पेक्ट न हो तो आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। रिस्पेक्ट के साथ अपने पार्टनर को टाइम देना भी काफी जरुरी होता है। ऐसे में अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए इस प्रॉमिस डे अपने साथी को अपना समय और अहमियत देने का वादा खुद से जरूर करें। अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करें।
बदलने की नहीं करेंगे कोशिश-
जब कोई व्यक्ति आपसे प्यार करता है तो उसे कभी भी अपने आप के लिए बदलने के लिए न कहे। प्यार में अक्सर लोग अपने पार्टनर के पसंद न पसंद के मुताबिक जीने लगता है। खुद को उसके मुताबिक ढालने की कोशिश करता है। लेकिन इस प्रॉमिस डे आप अपने साथी से वादा करें कि वो कभी भी अपनी पसंद को उनके ऊपर नहीं ला देंगे,आप जैसे हैं, वैसे ही उन्हें पसंद हैं।
पार्टनर से कभी भी झूठ न बोले-
रिश्ता चाहे कोई भी हो, उसकी बुनियाद सच पर ही टिकी होती है। यदि आप अपने पार्टनर से झूठ कहेंगे तो उससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से ये वादा करें कि, आप कभी एक दुसरे से झूठ नहीं बोलेंगे।
झगड़े का असर रिश्ते पर न पड़ने दें-
हर रिश्ते में खट्टी-मीठी नोक-झोंक चलती रहती है। लेकिन, इसका असर अपने रिश्ते पर न पड़ने दें। इस प्रॉमिस डे लड़ाई-झगड़े को इग्नोर करने और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा न करने का वादा खुद से करें।
ईमानदार रहें –
अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। ईमानदारी की नींव पर खड़ा रिश्ता लंबे समय तक बना रहता है। इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से अपने रिश्ते के प्रति वफादार रहने का वादा करें।
एक दुसरे को समझने की कोशिश करें-
हर इंसान एक जैसा नहीं होता। यदि आप किसी से प्यार करते है, तो उसे समझने की कोशिश करें और उसे हर परिस्थिति में साथ देने का वादा करें।
Promise day 2022 valentine day 2022 valentine week 2022 life partner relationship tips boyfriend girlfriend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 12:51 PMगड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
Jul 03, 2026 | 12:51 PMआष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
Jul 03, 2026 | 12:50 PM12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














