Alpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया 'डिजास्टर'

Alpha Movie Reaction: यशराज फिल्म्स की पहली महिला केंद्रित जासूसी फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस रिलीज हो चुकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक्टिंग को लेकर दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आया।
Alpha Box Office Collection Day 6
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Alpha X Movie Review: यशराज फिल्म्स के बहुचर्चित स्पाई यूनिवर्स की फर्स्ट महिला प्रधान एक्शन फिल्म 'अल्फा' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच लंबे समय से भारी उत्सुकता बनी हुई थी। हर कोई यह देखने के लिए बेताब था कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर्दे पर दुश्मनों के छक्के कैसे छुड़ाती हैं।

फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक इस एक्शन थ्रिलर को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल तेज हो गई है और दर्शकों ने इस जासूसी ड्रामा को लेकर अपनी बेबाक राय शेयर करनी शुरू कर दी है।

फिल्म में दिखा आलिया भट्ट के एक्शन अवतार

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे शुरुआती रिएक्शन पर नजर डालें तो फिल्म अल्फा को लेकर दर्शकों को रिएक्शन काफी मिले-जुले हैं। कई फैंस को इस फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग रास नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी परफॉर्मेंस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का तो यहां तक मानना है कि आलिया इस खास भूमिका के लिए पूरी तरह से गलत पसंद साबित हुई हैं।

एक्शन दृश्यों में उनका अंदाज कई लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी एक्टिंग पर तीखे कमेंट्स किए हैं और फिल्म को उम्मीद से काफी कमजोर बताया है। दर्शकों का एक धड़ा इस बात से खफा है कि फिल्म के अहम दृश्यों में वह प्रभाव गायब है जिसकी उम्मीद यशराज फिल्म्स की एक बड़ी स्पाई थ्रिलर से की जाती है।

पहले दिन कैसा रहा दर्शकों का हाल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि वह फिल्म का मॉर्निंग शो देखने पहुंचे थे। उनके मुताबिक सिनेमाघर में उम्मीद के अनुसार भीड़ देखने को नहीं मिली और उन्हें बेहद कम लोगों के साथ बैठकर यह फिल्म देखनी पड़ी जिसके कारण उनका अनुभव काफी खराब रहा।

वहीं कुछ दर्शक इस बात से भी निराश दिखे कि फिल्म में मौलिकता की कमी नजर आती है। उनका आरोप है कि इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड की फेमस एक्शन फिल्मों के मसालों से प्रेरित लगती है। कई अलग-अलग फिल्मों के आइडिया को मिलाकर इस कहानी को तैयार किया गया है।

बॉबी देओल और शरवरी वाघ ने कैसे बचाई इज्जत

भले ही फिल्म अल्फा में मुख्य भूमिका को लेकर दर्शकों में नाराजगी दिख रही हो, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में अभिनेत्री शरवरी वाघ और एक्टर बॉबी देओल के काम की जमकर सराहना हो रही है। फिल्म अल्फा में बॉबी देओल एक बेहद दिलचस्प भूमिका में नजर आए हैं।

बॉबी देओल एक ऐसे आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है जो आगे चलकर कहानी में विलेन का रूप अख्तियार कर लेता है। उनका यह नेगेटिव रोल और खूंखार एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शरवरी वाघ ने भी अपने सीन्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, हालांकि कुछ फैंस का मानना है कि मुख्य अभिनेत्री के स्क्रीन टाइम के चक्कर में उनके कुछ दृश्यों को शॉर्ट कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com