13 अप्रैल को मनाया जाएगा बैशाखी का त्योहार, इन स्वादिष्ट व्यंजनों से दिन को बनाएं खास
- Written By: दीपिका पाल
बैशाखी पर बनाएं ये खास फूड (सोशल मीडिया)
Baisakhi 2024 Food:
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) के आने के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है वहीं पर हर धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को खुशी के साथ मना रहे है। ऐसे में पंजाबी या सिख धर्म (Sikh Community) के लोगों के लिए भी त्योहार बैशाखी ( Baisakhi 2024) आने वाला है जो इस साल 13 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी धर्म के लोग खास तरीके व्यंजनों और परंपराओं के साथ त्योहार मनाते है। अगर आप भी अपने बैशाखी के त्योहार को खास मनाना चाहते है तो इसके लिए आप इन पारंपरिक व्यंजनों को तैयार कर सकते है।
फसलों की कटाई पर मनाते है त्योहार
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
बता दें, यह त्योहार खास तौर पंजाब, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में पंजाबी लोगों के बीच मनाया जाता है। इस दिन को किसान भाई और बहन अपनी सालों की मेहनत से फसलों को काटने के लिए करते है। इस मौके पर ढोल-नगाड़े, तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन और नाच-गाने के साथ यह त्योहार मनाया जाता है।
इन फूड्स को बैशाखी पर बनाएं
यहां पर बैशाखी त्योहार के मौके पर आप इन खास स्वादिष्ट व्यंजनों को बना सकते है जो इस प्रकार है..
1- गेहूं की खीर
बैशाखी के मौके पर प्रसाद के रूप में गेहूं की खीर बनाने की परंपरा होती है। इसे मीठे में गेहूं की फसल की कटाई पर बनाया जाता है, यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी फूड्स में से एक है।
बैशाखी पर बनाएं गेहूं की खीर (सोशल मीडिया)
2-कढ़ा प्रसाद
बैशाखी के मौके पर पूजन करने बाद प्रसाद के तौर पर कढ़ा प्रसाद बनाया जाता है। इसे नए गेहूं को पीसाकर लाए हुए आटे से तैयार किया जाता है। इसे घी में अच्छी तरह भूनकर चीनी और डाई फ्रूटस के साथ तैयार करते है जो खाने पर बिल्कुल मीठा और स्वादिष्ट लगता है।
कढ़ा प्रसाद बनाएं
3- कढ़ी पकोड़ा
बैशाखी पर पकोड़ा वाली कढ़ी और चावल बड़े ही स्वाद के साथ बनाया जाता है। यहां पर बैशाखी की खुशी मनाने के लिए कढ़ी पकोड़े के साथ चावल बनाया जाता है। इस दिन कढ़ी पकोड़ा की जगह लौकी के पकोड़े वाली कढ़ी भी बनाई जाती है जो खान में स्वादिष्ट लगती है। पंजाबी लोग इस कढ़ी पकोड़ा की डिश को बड़े ही चाव के साथ खाते है।
कढ़ी पकोड़ा बनाने की रेसिपी
4- पिन्नी
बैशाखी के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों में आप पिन्नी का नाम लेना भूल गए होगे यह एक तरह की ऐसी डिश है जो हर पंजाबी बनाना पसंद करता है। पंजाबी व्यंजनों में पिन्नी एक प्रकार का स्वादिष्ट लड्डू है जो बैसाखी के अवसर पर मेहमानों के लिए बनाते है।
पिन्नी लड्डू बनाने की रेसिपी
5- शक्कर पारा
बैशाखी के मौके पर शक्कर पारा वाली डिश बनाने की परंपरा होती है इसे मैदा में तिल और चीनी डालकर बनाया जाता है। भारत के नॉर्थ इंडियन राज्यों में शक्कर पारा काफी बनाया जाता है जिसे घी में तलकर तैयार करते है। बैशाखी हो या फिर लोहड़ी शक्कर पारा बाटा जाता है।
शक्कर पारा बनाएं खास (सोशल मीडिया)
इन प्रकार के व्यंजनों को आप बैशाखी पर बना सकते है जो खाने में आपको बेहद ही स्वादिष्ट लगेंगे। इसके साथ ही आपका त्योहार शानदार बनेगा।
