Pregnancy Cravings: क्या सच में होती है प्रेग्नेंसी क्रेविंग या सिर्फ ध्यान खींचने की बात? जानें असली वजह

Pregnancy Craving Meaning: प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला को अचार, इमली, मीठा, आइसक्रीम या चॉक तक खाने का मन करता है? जानें प्रेग्नेंसी क्रेविंग की वजह और हार्मोन पर पड़ने वाले असर के बारे में।
Pregnancy cravings meaning and reason iron deficiency.
प्रेग्नेंट महिलाफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pregnancy Food Cravings: जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसका मन अजी-अजीब चीजें खाने के लिए ललकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक अचार, इमली, खट्टी चीजें, मीठा, आइसक्रीम, तीखा-नमकीन या चॉक-मिट्टी खाने का बहुत ज्यादा मन करता है। यह बहुत आम बात है।

कई महिलाओं को ऐसी चीजें खाने की इच्छा होती है, जो उन्हें प्रेग्नेंसी से पहले बिल्कुल पसंद नहीं थीं। इसे प्रेग्नेंसी क्रेविंग कहते हैं। UNICEF का मानना है कि क्रेविंग पहली तिमाही में ही शुरू होती है और करीब 10 में से 9 गर्भवती महिलाओं को किसी न किसी तरह की क्रेविंग होती है।

Pregnancy Cravings
प्रेग्नेंट महिलाफोटो.सोशल मीडिया

आखिर प्रेग्नेंसी में क्यों होती है क्रेविंग?

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव इसकी एक बड़ी वजह हैं। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव स्वाद और सूंघने की क्षमता से लेकर मूड तक को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि कुछ खाने की चीजों की खुशबू पहले से ज्यादा तेज महसूस होती है और कई बार अचानक वही चीज खाने का मन करने लगता है। कई लोगों को यह तेज गंध पसंद नहीं आती है और उन्हें उल्टी की समस्या होने लगती है।

इसके अलावा प्रेग्नेंसी में शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें भी बदलती हैं। आयरन, कैल्शियम, जिंक और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। अचार या चॉकलेट खाने की इच्छा का मतलब जरूरी नहीं कि किसी पोषक तत्व की कमी है।

Pregnancy Cravings
प्रेग्नेंट महिलाफोटो.सोशल मीडिया

अचार और खट्टी चीजों की क्रेविंग क्यों?

कच्चा आम, इमली, अचार और दूसरी खट्टी चीजें प्रेग्नेंसी में काफी आम क्रेविंग होती है। खासकर जब मतली या उल्टी की समस्या हो, तो कुछ महिलाओं को खट्टे या हल्के स्वाद वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा अच्छे लगते हैं।

मीठा, आइसक्रीम और नमकीन भी हो सकते हैं पसंद

कुछ महिलाओं को आइसक्रीम, ठंडी चीजें, मिठाई या चॉकलेट खाने की इच्छा होती है, जबकि कुछ को चिप्स, नमकीन और दूसरी नमकीन चीजें पसंद आने लगती हैं। प्रेग्नेंसी क्रेविंग हर महिला में अलग हो सकती है और इसका संबंध स्वाद, गंध, हार्मोन, इमोशन और खान-पान से भी हो सकता है।

Pregnancy cravings meaning and reason iron deficiency.
Bad Cholesterol: 5 छोटे-छोटे बीज कर सकते हैं बड़ा काम, LDL के लिए ऐसे करें डाइट में शामिल

मिट्टी, चॉक या बर्फ खाने का मन हो तो सावधान

अगर प्रेग्नेंसी में किसी महिला को मिट्टी, चॉक, साबुन या दूसरी नॉन एडिबल चीजें खाने की इच्छा हो रही है, तो इसे नॉर्मल क्रेविंग न समझें। इसे पीका (Pica) कहा जाता है। ऐसी हालत में महिला के शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।

क्या प्रेग्नेंसी क्रेविंग को पूरा करना चाहिए?

अपनी मनपसंद चीज थोड़ी मात्रा में खाना सही है, लेकिन यदि आप क्रेविंग के नाम पर इसकी अधिक मात्रा कंज्यूम करते हैं, तो इससे आपकी डाइट का बैलेंस बिगड़ सकता है।  बहुत ज्यादा मीठा, नमकीन या तला हुआ खाना खाने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए फल, दही, दूध, साबुत अनाज, हर तरह की दाल, सब्जियां, नट्स और पर्याप्त प्रोटीन जैसे पौष्टिक आहार को अपने खाने में शामिल करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com