Water Buying Tips: पैक्ड बोतलबंद पानी खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 7 बातें, सिर्फ ब्रांड देखकर न करें भरोसा

Safe Drinking Water: बाजार से पैक्ड बोतलबंद पानी खरीदते समय सिर्फ ब्रांड और कीमत न देखें। बोतल की सील, FSSAI लाइसेंस, पैकिंग डेट और निर्माता की जानकारी जांचना भी जरूरी है।
Packed bottled water buying tips check before buying.
पेनी की बोतलफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पैक्ड पानी खरीदते समय FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माता का नाम, बैच नंबर और पैकिंग की तारीख जरूर जांचें।

  • टूटी सील, गंदे पैकेट, खराब बोतल और असामान्य रंग या गंध वाले पानी को खरीदने और पीने से बचें।

  • बोतलबंद पानी को तेज धूप और गर्म जगह पर रखने से बचें।

Packaged Drinking Water Safety: बाहर जाते समय, सफर के दौरान या ऑफिस में प्यास लगने पर अक्सर हम पैक्ड वॉटर बॉटल खरीद लेते हैं। कई बार दुकान पर रखी बोतलों में से कोई भी ब्रांड देखकर खरीद लेते हैं, लेकिन आपने कभी पानी की बोतल का लेबल, एक्सपायरी डेट और सील चेक की है?

बाहर से हर बोतल का पानी साफ ही दिखता है, लेकिन वो सच में साफ हो, ऐसा जरूरी तो नहीं है। बोतल की पैकेजिंग से लेकर उस पर लिखी जानकारी तक कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें खरीदने से पहले देखना जरूरी है। आइए जानते हैं पैक्ड पानी की बोतल खरीदने से पहले किन 7 बातों को जरूर चेक करना चाहिए।

FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें

पानी की बोतल पर एफएसएसएआई का लोगो और लाइसेंस नंबर जरूर देखें। इससे यह पता चलता है कि पानी बनाने वाली कंपनी खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण के साथ पंजीकृत है या नहीं। आप FSSAI की वेबसाइट पर लाइसेंस नंबर की जांच भी कर सकते हैं। अगर बोतल पर जरूरी जानकारी नहीं है, तो ऐसी बोतल खरीदने से बचें।

बोतल की सील अच्छी तरह जांचें

बोतल खरीदने से पहले उसका ढक्कन और सील जरूर देखें। ढक्कन का प्लास्टिक रिंग ठीक होना चाहिए। अगर ढक्कन ढीला है, सील टूटी हुई है या बोतल पहले खुली हुई है, तो उसे न खरीदें।

मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट देखें

बोतल पर पानी की पैकिंग की तारीख और इस्तेमाल की आखिरी तारीख यानी एक्सपायरी डेट भी जरूर चेक करें। पुरानी या एक्सपायरी पार कर चुकी बोतल खरीदने से बचें। इसके अलावा बैच नंबर भी देखें।

निर्माता का नाम और पता पढ़ें

पानी की बोतल के लेबल पर उसे बनाने वाली कंपनी का नाम और पता लिखा होना चाहिए। सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर पानी न खरीदें। निर्माता की जानकारी और बैच नंबर से उत्पाद की पहचान में मदद मिलती है।

बोतल की पैकेजिंग और पानी का रंग देखें

बोतल खरीदते समय देखें कि उसमें दरार, खरोंच, गंदगी या किसी तरह का नुकसान तो नहीं है। पानी साफ और पारदर्शी दिखना चाहिए। अगर पानी में कण तैरते नजर आएं, रंग बदला हुआ हो या कोई असामान्य गंध आए, तो उसे न पिएं।

Packed bottled water buying tips check before buying.
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते तो कैल्शियम कैसे पूरा करें? डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

बोतल पर लिखी प्राइस जांचें

पानी की बोतल पर एमआरपी और पानी की कुल मात्रा जरूर देखें। इससे आपको पता चलेगा कि आप कितने रुपये में कितना पानी खरीद रहे हैं। पैक पर लिखी कीमत से ज्यादा भुगतान न करें।

पानी की बोतल कहां रखी है, इस पर भी ध्यान दें

दुकान पर पानी की बोतलें अगर तेज धूप में रखी हैं या गर्म जगह पर पड़ी हैं, तो उन्हें खरीदने से बचें। पैक्ड पानी को सीधे धूप से दूर और साफ-सुथरी जगह पर रखने के निर्देश दिए जाते हैं।