बालों की समस्याओं का समाधान है प्याज, जानिए 4 बेहतरीन हेयर मास्क!
प्याज का अर्क आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन B, C, E, जिंक, पोटैशियम और फोलिक एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर मजबूत और घना बनाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
प्याज से बने कुछ असरदार हेयर मास्क (सौ.सोशल मीडिया)
Onion Hair Mask For Hair Fall: आजकल हर कोई झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी, और बढ़ता प्रदूषण। ऐसे में अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेयर केयर रूटीन में प्याज को शामिल कर सकते हैं।
कई शोध के नतीजे बताते हैं कि प्याज का अर्क आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन B, C, E, जिंक, पोटैशियम और फोलिक एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर मजबूत और घना बनाते हैं। इन सब से अलग प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
इसके लिए यहां हम आपको आसान और असरदार प्याज हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
प्याज से बने कुछ असरदार हेयर मास्क
शहद और प्याज का हेयर मास्क
झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद और प्याज का हेयर मास्क बड़ा असरदार साबित हो सकता है। यह मास्क बालों को नमी देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी हेल्दी बनाता है। इससे झड़ते बालों की समस्या को कम करता है।
इसके लिए आधा कप प्याज का रस लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नारियल तेल और प्याज का हेयर मास्क
झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल तेल और प्याज का हेयर मास्क भी बड़ा फायदेमंद होता हैं। यह मास्क बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
इसके लिए प्याज का रस और नारियल तेल 1:1 के रेशियो में मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर शैंपू से धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बालों को कमाल के नतीजे मिल सकते हैं।
एलोवेरा और प्याज का हेयर मास्क
अगर आप बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा और प्याज से बना ये हेयर मास्क बहुत प्रभावी हो सकता है। प्याज बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, जबकि एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और जलन व खुजली से राहत देता है।
इसके लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल और प्याज के रस को अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक बालों में छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें। आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं, जिससे बालों को बेहतरीन पोषण मिलेगा और हेयर ग्रोथ में सुधार होगा।
शहद और प्याज का हेयर मास्क
यह मास्क बालों को नमी देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी हेल्दी बनाता है। इससे झड़ते बालों की समस्या को कम किया जा सकता है।
इसके लिए आधा कप प्याज का रस लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
