शरीर के इन 2 अंगों के लिए प्याज वरदान से कम नहीं, ज़रूर पढ़ें और आज़मा कर देखें
Onion Health Benefits: प्याज खाने के कई फायदे हैं। अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो कच्ची प्याज का सेवन करना शुरू कर दीजिए। खासतौर पर, दो अंगों के लिए प्याज वरदान से कम नहीं हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
प्याज का सेवन किस अंग के लिए ज़्यादा फायदेमंद है (सौ.सोशल मीडिया)
Onion Good For Which Body Part: प्याज भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। अगर प्याज खाने की बात करें तो, यह हर प्रकार से आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। कच्चा खाने के साथ-साथ इसे पका कर खाने के भी कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ये शरीर के कुछ अंगों के लिए बड़ा फायदेमंद भी माना जाता है।
आपको बता दें, प्याज में पाए जाने वाले बायोएक्टिव गुण शरीर में कुछ अंगों के कामकाज को सही तरीके से करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, प्याज में पाए जाने वाले सल्फर और जिंक कंपाउंड कई समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। आइए जानिए प्याज किस अंग के लिए फायदेमंद है।
प्याज का सेवन किस अंग के लिए ज़्यादा फायदेमंद है:
लिवर के लिए फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, प्याज का सेवन शरीर के दो अंगों के लिए बड़ा फायदेमंद है। जिसमें मुख्य रूप से आपका लिवर शामिल है। प्याज लिवर सेल्स के कामकाज में तेजी लाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
रिपोर्ट के अनुसार, प्याज सल्फर से भरपूर है, जो लिवर सेल्स में सूजन को कम करता है। प्याज खाने से लिवर फंक्शन में सुधार आता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स फैट लिपिड्स को कम करते हैं। प्याज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आती है।
छोटी आंत के लिए फायदेमंद
अगर दूसरे अंगों की बात करें तो प्याज का सेवन छोटी आंत के लिए भी फायदेमंद है। ये प्रीबायोटिक्स (prebiotics) की तरह काम करता है। इससे गट हेल्थ से जुड़ी प्रोब्लेम्स में भी सुधार होता है।
प्याज में ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो पेट के माइक्रोफ्लोरा के लिए भोजन के रूप में कार्य करते हैं। प्रीबायोटिक्स का उपयोग छोटी आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे आंतों का काम काज बेहतर रहता है।
ये भी पढ़ें –जंक फूड खाने वाली लड़कियां हो जाएं सावधान, आपके हेल्थ के लिए ये है बड़ा खतरा, KGMU की रिसर्च रिपोर्ट
आपको जानकारी के लिए बता दें, प्याज की एक खास बात ये भी है जब आप इसे खाते हैं तो ये फ्रूक्टेंस (fructans) का काम करता है जो कि आंतों की गतिविधियों को तेज करने में मददगार है।
प्याज खाने से लू लगने का खतरा भी दूर होता है। गर्मियों में खासतौर से कच्चा प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना अपनी थाली में थोड़ा सा प्याज जरूर शामिल करें।
