- Hindi News »
- Lifestyle »
- On The Day Of Buddha Purnima Donation Of This Item Can Get Freedom From Known And Unknowingly Sins Know The Auspicious Time Of Worship
बुद्ध पूर्णिमा’ के दिन ‘इस’ वस्तु के दान से जाने-अनजाने हुए पापों से मिल सकती है मुक्ति, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म में ‘पूर्णिमा'(Purnima) तिथि का बड़ा महत्व है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) 5 मई शुक्रवार को पड़ रही है। वैसाख मास की पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी दिन लग रहा है। जानकारों के अनुसार, चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। ग्रहण एक भौगोलिक घटना है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुच पाता है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह शुभ दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है, और बौद्ध संप्रदायों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की तीनों महत्वपूर्ण घटनाएं – उनका जन्म, ज्ञान और मोक्ष – वर्ष के एक ही दिन आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: बुद्ध जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, ‘विश्वशांति रैली’ में दिया अहिंसा का संदेश
आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी की होगी कृपा, बरसेगा धन!
आज है ‘वैशाख पूर्णिमा’, भूलकर भी न करें ‘इनमें’ से कोई भी काम, माता लक्ष्मी ने जाएंगी नाराज
Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का क्या होता है महत्व, जानिए इसके पीछे का पौराणिक कारण
इस घटना के कारण, बौद्ध धर्म में इस दिन का अत्यधिक महत्व है। साल 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। ये बुद्ध पूर्णिमा बेहद खास होगी क्योंकि इस बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों का भी अजब संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त।
शुभ मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 4 मई, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 44 मिनट से हो रहा है। बुद्ध पूर्णिमा समापन 5 मई, दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा।
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत रखा जाएगा।
पूजा विधि
सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु का जल चढ़ाएं।
इसके बाद घी का दीपक जलाएं। फिर भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें।
अगर प्रसाद में तुलसी का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर होगा।
इस दिन सात्विक खाना ही खाएं।
धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में ‘बुद्ध पूर्णिमा’ का बड़ा महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इससे व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है और वह खूब आगे बढ़ता है। इस दिन अगर आप किसी कारणवश नदी में स्नान न कर पाएं तो पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही इस दिन यथा शक्ति कुछ न कुछ दान भी जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपसे अनजाने में कोई पाप हो गया है तो इस दिन चीनी और तिल का दान देने से इस पाप से छुटकारा मिल जाता है।
On the day of buddha purnima donation of this item can get freedom from known and unknowingly sins know the auspicious time of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMLIVEIPL 2026 RR vs RCB Live: टेबल टॉपर बनने के लिए होगी राजस्थान और बेंगलुरु के भिड़ंत, बारिश के कारण टॉस में देरी
Apr 10, 2026 | 06:46 PMमथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 10, 2026 | 06:44 PMसिर्फ होटल नहीं! जयशंकर कनेक्शन से जुड़ा है सेरेना, जानें PAK ने शांति वार्ता के लिए यही जगह क्यों चुनी?
Apr 10, 2026 | 06:41 PMMPPCB में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2026, 10 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
Apr 10, 2026 | 06:37 PM‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल
Apr 10, 2026 | 06:30 PMबॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Apr 10, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














