

Healthy Cookies Recipe: शाम की कड़क चाय हो और साथ में बेकरी जैसी कुरकुरी और ताजी नट्स कुकीज मिल जाएं, तो दिन की सारी थकान छूमंतर हो जाती है। हम अक्सर बाजार से महंगे बिस्किट लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर पर ही नट्स एंड सीड्स वाली परफेक्ट कुकीज बना सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बनी इन कुकीज में कोई मिलावट नहीं होती और घर के बने ताजे स्वाद की बात ही कुछ और होती है। आइए, बिना किसी झंझट के बनाते हैं मुंह में घुल जाने वाली मजेदार कुकीज।
इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट के लिए रख देंगे। अब एक बेकिंग ट्रे पर बेकिंग पेपर लगाएंगे। अब सभी सामग्री- आटा, ओट्स, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, मल्टी सीड्स पाउडर, नारियल तेल और चुटकी भर नमक को अच्छी तरह से मिलाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दूध ऐड करेंगे। अब एक नरम आटा गूंथ लेंगे और इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हल्का सा दबाते हुए ट्रे पर अलाइन कर देंगे। इसके ऊपर सीड्स या ड्राई फ्रूट को कुकीज के ऊपर चिपका देंगे। इसके बाद इसे 12-15 मिनट के लिए ओवन में बेक करेंगे, जब तक की कुकीज पर सुनहरा गोल्डन कलर न आ जाएं। अब कुकीज को अच्छी तरह से ठंडी होने दें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।